Silver Rate Hike : दुनिया में चांदी अपने सर्वोच्च शिखर पर, 24 घंटे में बढ़ गए 10 फीसदी दाम
Silver Rate : सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं ने देशभर में तहलका मचा रखा है। आए दिन चांदी लंबी छलांग लगा रही है जिस तरह सोने व चांदी की बढ़ती कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही है जल्द ही सोना 2 लाख और चांदी 4 लाख रुपये किलो हो जाएगी। आज 26 जनवरी को चांदी (Silver Rate Hike) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कॉमेक्स पर चांदी आज 110 डॉलर प्रति औंस के पार जा पहुंची है। आईये जानते हैं भारतीय रूपये में चांदी कितने रुपये किलो महंगी हुई।
HR Breaking News - (Silver Price)। चांदी-सोने से भी ज्यादा रिटर्न दे रही है। बीते साल सोने ने जहां 74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है वहीं चांदी 164 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है। अब साल 2026 में भी सिल्वर निवेशकों को मालामाल कर रही है। जनवरी 2026 में चांदी (Chandi ka rate) में तूफानी तेजी दर्ज की गई है। दुनिया में अब चांदी अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गई है। सोनार की दुकान पर लोग जा जरूर रहे हैं लेकिन चांदी के रेट पूछकर वापस आ जा रहे हैं परंतु ज्वेलर्स की चांदी हो रही है।
एक दिन में 10 फीसदी महंगी हुई चांदी -
आज 26 जनवरी को चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिली है। कॉमेक्स (COMEX Silver Rate) पर खबर लिखने तक चांदी 111.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। इसका मतलब यह है कि आज एक दिन में सिल्वर 10 फीसदी तक महंगी हुई है। सुबह चांदी 104.60 डॉलर प्रति औंस पर ओपन हुई थी इसने 112.345 का हाई बनाया और 103.31 डॉलर प्रति औंस रहा।
कहां तक जाएगा चांदी का रेट -
वहीं अगर भारतीय रूपये में चांदी की कीमतों की बात करें तो आज 26 जनवरी को 32,857 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। जीएसटी और इंपोर्ट ड्यूटी लगाकर लगभग चांदी का रेट (Silver Rate Today) 3 लाख 60 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है। यह 4 लाख रुपये किलो के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।
चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर एक्सपर्ट अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं कि चांदी भविष्य में कितनी महंगी होगी। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2026 में सिल्वर (Chandi Ka Bhav) 4.20 लाख रुपये किलो हो सकती है। वहीं कई 4 लाख रुपये से नीचे रहने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि, चांदी के दाम कई प्रमुख कारकों पर निर्भर करते हैं। अगर बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना रहता है और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ शुल्क बढ़ाया जाता है तो रेट सातवें आसमान पर जा सकते हैं।
अबतक चांदी ने दिया 255.36% का रिटर्न -
रॉकेट की स्पीड से बढ़ते चांदी के दामों (Silver Price) ने सोने की चमक का फीका कर दिया है। बीते पांच दिनों में चांदी ने लगभग 25.17% का रिटर्न दिया है वहीं अगर मंथली बेसिस पर देखें तो चांदी 43.56% तक उछली है और पिछले तीन महीनों में सिल्वर ने 128.09% का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है, जबकी साल 2024 में चांदी ने केवल 56.96% का रिटर्न दिया था। अबतक पूरे एक साल में चांदी (Chandi Rate Hike) 255.36% महंगा होकर दुनिया में अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गई है।
बता दें कि इसमें तेजी का दौर अभी थमा नहीं है। आए दिन ही नहीं अब चांदी हर मिनट महंगी हो रही है। इससे एक ओर जहां निवेशकों को खूब फायदा हो रहा है वहीं खरीदारों और आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। दरअसल, सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी के बाद दोनों ही कीमती धातु आम लोगों के बजट से बाहर हो गई है। अब सभी यह कैलकुलेशन कर रहे हैं कि भविष्य में सोने और चांदी के दाम कहां तक जाएंगे।
