hrbreakingnews.com

Silver Rate : आम ग्राहकों को फिर से झटका, चांदी में तगड़ी बढ़ौतरी

Gold Price : पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं अब इसकी कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) का दौर थम गया है। अब एक बार फिर से सोने और चांदी कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से आम ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 
Silver Rate : आम ग्राहकों को फिर से झटका, चांदी में तगड़ी बढ़ौतरी

HR Breaking News (Gold Price Today) सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। आज फिर से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। कीमतों में उछाल (Sone ka rate) आने की वजह से जहां एक ओर निवेशकों को लाभ हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने और चांदी का ताजा रेट क्या है।

 


सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी 

 

सोने और चांदी की कीमत में आज एक बार फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। MCX पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में 8,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ौतरी देखी गई है। वहीं सोने की कीमतों (Gold Price) में भी 1,600 रुपये से ज्यादा का उछाल आया है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,548 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज इसका रेट 2,57,938 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। शुरुआती कारोबार में ये 2,60,838 रुपये तक हाई (Gold Price High record) और 2,57,938 रुपये तक लो पहुंच गई है। सुबह 9.30 बजे चांदी 7,452 रुपये यानी 2.95 फीसदी तेजी के साथ 2,60,000 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।


पिछले सत्र में सोने का दाम-

2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,56,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हो गया था। आज इसकी कीमत 1,58,436 रुपये पर खुल गया है। शुरुआती कारोबार में ये 1,58,436 रुपये (Gold Price Hike) तक हाई और 1,57,808 रुपये तक लो हो गई है। सुबह 9.30 बजे ये 1,174 रुपये यानी 0.75 फीसदी तेजी के साथ 1,57,977 रुपये पर ट्रेड करता नजर आ रहा था।


अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 

अमेरिका में ट्रेजरी बॉण्ड यील्ड में गिरावट आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी तेजी के साथ 5,038.73 डॉलर प्रति औंस (Gold Price in Ounce) पर कारोबार कर रहा है। हालांकि यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.6 फीसदी तेजी के साथ 5,060.60 डॉलर पर पहुंची थी। इसी तरह स्पॉट सिल्वर 1 फीसदी तेजी के साथ 81.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में इसमें तीन फीसदी (Gold Price in Dollar) से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी।

दिल्ली में सोने का दाम 

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 15,792 रुपये प्रति ग्राम और 1,57,917 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कारोबार कर रही है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price in Delhi) 14,476 रुपये प्रति ग्राम और 1,44,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। ठीक इसी तरह राजधानी में चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 2,598 रुपये और 2,59,840 रुपये प्रति किलो चल रही है।


मुंबई में सोने का भाव 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,448 रुपये प्रति 8 ग्राम (8 gram Gold Price) पर पहुंची है। वहीं प्योर गोल्ड यानी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,033 रुपये प्रति 8 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


चेन्नई में सोने का दाम 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (22K Gold Rate) 1,16,632 रुपये प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं प्योर गोल्ड का रेट 1,27,240 रुपये प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गई है।


हैदराबाद में गोल्ड का प्राइज 

हैदराबाद में स्टैंडर्ड गोल्ड की कीमत (Gold Price Today) 1,16,448 रुपये प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि प्योर गोल्ड का रेट 1,27,032 रुपये प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गया है।