Silver Rate : एक झटके में 12 हजार रुपये किलो महंगी हुई चांदी, सोने की भी बढ़ी चमक
Silver Price today : चांदी की कीमतों में पिछले एक साल से बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। अब फरवरी में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन सिल्वर ने तेजी से रिकवरी की है। आज चांदी एक झटके में 12 हजार रुपय से ज्यादा महंगी हो गई है। इसके साथ ही सोने की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Gold Silver rate)। सोने और चांदी कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले दिनों आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुओं ने रिकवरी करना शुरू कर दिया है। आज 13 फरवरी शुक्रवार को सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। चांदी एक झटके में ₹12,000 प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो गई है। दोनों कीमती धातुओं में आई रिकॉर्ड तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक है।
अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने चांदी के रेट (Gold Silver Rate) कहां तक जाएंगे। मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई और बाजार के रुख को देखते हुए एक्सपर्ट ने कई बड़े दावे किए हैं, जिसमें यह बताया गया है की 2027 तक सोना 2,00,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,50,000 प्रति किलोग्राम के पार निकल सकती है।
MCX पर फ्यूचर्स सिल्वर 3.68% महंगी -
आज कमोडिटी बाजार में सिल्वर की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के समर्थन से निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX Gold Silver Rate) पर सिल्वर फ्यूचर्स में 8,691 रुपये यानी 3.68 प्रतिशत महंगीहुई है, जिससे बाजार का रुख पूरी तरह खरीदारी की तरफ झुकता दिखा।
मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में बंपर उछाल -
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX Silver rate) पर सिल्वर का मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट 2,45,126 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई है। पिछले बंद भाव 2,36,435 रुपये के मुकाबले इसमें आज 8,691 रुपये की तगड़ी तेजी देखने को मिली है। दिन के कारोबार में सिल्वर ने 2,48,786 रुपये का उच्च स्तर छुआ। इस तरह पिछले क्लोज और आज के उच्च स्तर के बीच 12,351 रुपये का अंतर दर्ज हुआ, जो मजबूत खरीदारी का संकेत है।
सोने में भी लौटी चमक -
चांदी के साथ सोने की फिर से चमक लौट आई है। MCX पर सोना 1,54,205 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचा है, जो 1,369 रुपये यानी लगभग 0.9 प्रतिशत मजबूत हुआ है। पिछले क्लोज 1,52,836 रुपये के मुकाबले सोने में यह उछाल दर्ज किया गया। दिन के दौरान सोने ने 1,54,837 रुपये का उच्च स्तर छुआ। इससे साफ है कि बुलियन मार्केट में निवेशकों का भरोसा कायम है और दोनों कीमती धातुओं में समानांतर तेजी बनी हुई है।
भौतिक चांदी हुई सस्ती -
जहां घरेलू वायदा बाजार में सिल्वर की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की गई है वहीं भौतिक चांदी में आज 15,000 रुपये की गिरावट आई है। आज 13 फरवरी शुक्रवार को चांदी का रेट (Chandi ki kimat) 2,80,000 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, IBJA की वेबसाइट पर चांदी का रेट 2,41,945 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
भौतिक सोना भी हुआ सस्ता
कल्याण ज्वैलर्स पर सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का भाव लगभग (Gold Rate Down) 2,400 रुपये सस्ता होकर 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जॉयलुक्कास पर भी 22K सोना 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 18K सोना 1,16,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। हालांकि, यहां मेकिंग चार्जेज (making charges) अलग से जोड़े जा सकते हैं।
