Silver Rate : एक घंटे में 21000 रुपये सस्ती हुई चांदी, फटाफट जान लें रेट
Silver Rate Today : चांदी की कीमतों में सोने से भी ज्यादा तेजी देखने को मिली है। साल 2025 में चांदी की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 12 महीने में चांदी की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ी है कि पिछले 5 साल में भी इतनी तेजी नहीं देखने को मिली। इस साल चांदी ने 100% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, लेकिन आज अचानक चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। 1 घंटे में चांदी ₹21000 सस्ती हो गई है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो फटाफट रेट चेक कर लें।
HR Breaking News - (Chandi ka bhav)। सोने और चांदी के बढ़ती कीमतों पर अब अचानक ब्रेक लग गया है। पिछले काफी दिनों से दोनों कीमती धातु के रेट में तूफानी तेजी देखने को मिल रही थी। आज सोना ₹1500 सस्ता हुआ है। वहीं चांदी 1 घंटे में ₹21000 धड़ाम से नीचे गिरी है। सातवें आसमान से चांदी का रेट जमीन पर आया है। इससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगाया। वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है। चांदी के साथ-साथ आज सोना भी 1 प्रतिशत से ज्यादा सस्ता हो गया है।
MCX पर सोने-चांदी का भाव -
एमसीएक्स पर आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों (MCX Gold Silver Rate) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला लेकिन कुछ ही घंटे में दोनों कीमती धातुओं के रेट धड़ाम से नीचे आ गिरे। सोना प्रति 10 ग्राम ₹1500 सस्ता हुआ है। इस बड़ी गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण है।
पिछले हफ्ते सोने की कीमत में लगातार रिकॉर्ड तोड़तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद मुनाफा वसूली के चलते यह बड़ी गिरावट आई है दोपहर 4:00 बजे फरवरी महीने के लिए सोने के फ्यूचर कांट्रैक्ट MCX पर 1523 रुपए सस्ता होकर 1,38,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे।
शुक्रवार को सोने (Sona ka bhav) के फ्यूचर्स कांट्रैक्ट्स ने 1,40,465 रुपए प्रति 10 ग्राम का नया ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत पिछले हफ्ते एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद 4500 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है। सोमवार दोपहर यह 4,496.40 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही थी, जो शुक्रवार के भाव से 56.30 डॉलर या 1.24% कम है।
अचानक सस्ता हुआ सोना -
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate) में अचानक आए उतार चढ़ाव के बाद एक्सपट्र्स कीमती धातु के रेट को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट (वाइस प्रेसिडेंट) जतिन त्रिवेदी ने बताया है कि सोना अभी भी मजबूत तेजी वाले जॉन में बना हुआ है। हालांकि मोमेंटम इंडिकेट्स थोड़े समय के लिए सितारिता का संकेत दे रहे हैं, लेकिन लंबी अवधि का ट्रेड गिरावट पर खरीदने का है ना की तेजी में बेचने का।
आज 29 दिसंबर को रुपए में गिरावट दर्ज की गई है त्रिवेदी ने कहा है कि रुपए में आई सापेक्षिक मजबूती के कारण एमसीएक्स पर सोने के भाव (Sone ka bhav) को मैक्स की तुलना में गिरे हैं। लेकिन यह एक बड़ी गिरावट नहीं है क्योंकि वैश्विक सोने का सेंटीमेंट मजबूत बना हुआ है। अगर आने वाले दिनों में रुपए में गिरावट आती है तो एमसीएक्स पर सोने की कीमतें अचानक बढ़ सकती हैं।
1 घंटे में 21 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी -
आज 29 दिसंबर 2025 सोमवार को चांदी की कीमतों (Silver Rate Down) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स (MCX Silver Price) पर मार्च फ्यूचर वाली चांदी 1 घंटे में 21000 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। पिछले काफी दिनों से चांदी की कीमत में लगातार तूफानी तेजी देखने को मिल रही थी।
दरअसल, चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के पीछे निवेशको द्वारा जल्दबाजी में की गई मुनाफावसूली है, जिससे एमसीएक्स सिल्वर (MCX Silver Rate) मार्च फ्यूचर एस इंट्राडे में 2,33,120 रुपए प्रति किलो के निचले स्तर पर आ गई है, जबकि आज सुबह चांदी की कीमत ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम को पार कर गई थी। पिछले कुछ महीनो के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में यह बड़ी गिरावट है।
