home page

Silver Rate : आज 14 फरवरी को चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये अपने शहर का रेट

Silver Rate Down : पिछले कई दिनों से चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बढ़ौतरी के बाद 29 जनवरी को चांदी में ऐतिहासिक गिरावट आई। इसके बाद चांदी ने तेजी से रिकवरी की। लेकिन आज 14 फरवरी को फिर से सिल्वर के रेट डाउन आ गए हैं। आज चांदी 5 % से ज्यादा टूटी है। अगर आप चांदी (Chandi ka bhav) के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चक कर लें। 

 | 
Silver Rate : आज 14 फरवरी को चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये अपने शहर का रेट 

HR Breaking News - (Silver Price Today)। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के दिन चांदी सातवें आसमान से धड़ाम नीचे गिरी है। अब सस्ती होकर चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी (Candi ka bhav) का हाजिर भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। 


इस वजह से आई चांदी में गिरावट - 


एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी कमी आने से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग नरम पड़ी है जिसकी वजह से सिल्वर की कीमतों (Silver rate) पर असर साफ देखने को मिल रहा है। 

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत (Delhi Silver Price) 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4,20,000 रुपये प्रति किलो के आंकड़े को क्रॉस करके नीचे आ गई है। 

देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव - 


शहर        चांदी रेट (किलोग्राम)
दिल्ली      275000
मुंबई               275000
अहमदाबाद 275000
चेन्नई              275000
कोलकाता    275000
हैदराबाद    275000
जयपुर    275000
भोपाल    275000
लखनऊ    275000
चंडीगढ़    275000


एक्सपर्ट ने निवेशकों को दी राय - 


एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी (Silver Price) में लॉन्ग टर्म में संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को एक साथ बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जा रही है। जेपी मॉर्गन ग्लोबल रिसर्च का अनुमान है कि 2026 में चांदी की औसत कीमत 81 डॉलर प्रति औंस होगी। लेकिन ऐसा होना वैश्विक मांग सहित कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है।


चांदी सस्ती, सोना हुआ महंगा - 


एक ओर जहां चांदी की कीमतों (Silver Rate Down) में गिरावट आई है वहीं दूसरी ओर सोने के रेट तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। आज 14 फरवरी, शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। 

मुंबई में सोने की कीमत (Mumbai Gold Rate) 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमतों में बंपर तेजी आएगी।