home page

Small Investment Business : कम लागत में करना चाहते हैं शानदार कमाई, तो कर दें इस बिजनेस की शुरुआत

Business Plan : अगर आप भी कम लागत में शानदार बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब आप काफी कम लागत को लगाकर ही शानदार कमाई कर सकते हैं। इन बिजनेस से आपको काफी मोटा मुनाफा होता है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं इन बिजनेस के बारे में।

 | 
Small Investment Business : कम लागत में करना चाहते हैं शानदार कमाई, तो कर दें इस बिजनेस की शुरुआत

HR Breaking News (Investment Plan) लगातार बढ़ रही महंगाई के प्रभाव की वजह से सैलरी में गुजारा कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप कम लागत में अगर आप अच्छा बिजनेस (Business Idea) करना चाहते हैं तो अब आपके लिए एक बेहतर मौका हो सकता है। बता दें कि अब आपको काफी कम लागत में ही शानदार बिजनेस करने का विकल्प मिल रहा है। इस वजह से आपको काफी लाभ हो सकता है।

 

 


छोटा बिजनेस की शुरुआत करने वालों के लिए बेहतरीन मौका

आज के समय में बहुत से लोग नौकरी के साथ साथ अपना छोटा बिजनेस की शुरू करना चाहत हैं। महंगाई बढ़ने की वजह से लोग अतिरिक्त कमाई (Business Plan with low investment) के नए तरीके तलाश रहे हैं। अक्सर ये धारणा होती है कि बिजनेस शुरू करने के लिए बड़ी पूंजी की जरूरत होती है। हालांकि कई ऐसे काम भी हैं जिन्हें बहुत कम निवेश में शुरू किया जा सकता है। सही प्लानिंग और मेहनत के साथ छोटा बिजनेस से भी काफी अच्छी कमाई की जा सकती है।


5 हजार के बजट से शुरू कर सकते हैं बिजनेस

अगर आपके पास लगभग 5000 रुपये का बजट है तो भी आप कई छोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। इन बिजनेस की सबसे खास बात ये है कि इन्हें घर से या छोटे स्तर (small scale business) पर शुरू किया जा सकता है। साथ ही में धीरे धीरे ग्राहक बढ़ने पर कमाई भी बढ़ने लग जाती है। कई लोग ऐसे छोटे कामों से ही अच्छी आय कमा रहे हैं।


अगरबत्ती बनाने का शुरू कर सकते हैं बिजनेस

अगरबत्ती का यूज लगभग हर घर, मंदिर और पूजा स्थल पर किया जाता है। यही कारण है कि इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है। ये एक ऐसा काम है जिसको घर (small Investment business) से भी शुरू किया जा सकता है और इसमें ज्यादा जगह या बड़ी मशीनों की भी जरूरत नहीं होती है।
अगरबत्ती बनाने के लिए आपको बांस की पतली लकड़ियां, सुगंधित पाउडर और पैकिंग सामग्री की जरूरत होती है। ये सभी चीजें बाजार में आसानी से काफी आसानी से मिल जाती है। शुरुआत में आप थोड़ी मात्रा में अगरबत्ती (incense sticks business) बनाकर आसपास की दुकानों, मंदिरों और किराना स्टोर पर सप्लाई कर सकते हैं। धीरे धीरे ऑर्डर बढ़ने लगते हैं और कमाई के साधन भी काफी ही ज्यादा बेहतर होने लग जाते हैं।


मोबाइल एक्सेसरी की कर सकते हैं बिक्री

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन का यूज करता है। इसके साथ ही में मोबाइल कवर, चार्जर, ईयरफोन और स्क्रीन गार्ड जैसी एक्सेसरी की मांग में भी लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि मोबाइल एक्सेसरी (mobile accessories business) बेचने का काम कम निवेश के अंदर ही शुरू किया जा सकता है।
आप होलसेल मार्केट से सस्ते दाम पर मोबाइल कवर और छोटी एक्सेसरी की खरीदी कर सकते हैं। इसके बाद इन्हें अपने इलाके की दुकानों, बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जा सकता है। कई लोग घर से ही सोशल मीडिया (business on Social Media) या ऑनलाइन ग्रुप के जरिए भी इस काम की शुरुआत कर देते हैं। वहीं सही ग्राहक मिलने पर इसमें अच्छी कमाई की जा सकती है।


पेपर कप सप्लाई का बिजनेस

प्लास्टिक के यूज पर रोक लगने के बाद पेपर कप की मांग में तेजी से बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। चाय की दुकानों, जूस स्टॉल और छोटे रेस्टोरेंट में इनका काफी ज्यादा यूज किया जाता है। इसी कारण से पेपर कप (paper cup business) से जुड़ा छोटा बिजनेस शुरू करना एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आ सकता है।
शुरुआत में आप होलसेल मार्केट से पेपर कप खरीदकर आसपास के चाय स्टॉल, ऑफिस कैंटीन या छोटे होटल में सप्लाई कर सकते हैं। इसमें ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती है। साथ ही में काम (paper cup business Income) भी काफी जल्दी ही शुरू हो जाता है। अगर आप नियमित सप्लाई को बनाए रखते हैं, तो फिर कुछ ही सप्ताह में ग्राहक बढ़ने लग जाते हैं और कमाई भी काफी ज्यादा बेहतर होने लग जाती है।


चाय या नाश्ते का छोटा स्टॉल

कम पैसों में शुरू होने वाले कामों में चाय या हल्के नाश्ते का स्टॉल भी काफी ज्यादा लोकप्रिय बनकर समाने आ रहा है। बाजार, बस स्टैंड, ऑफिस एरिया या कॉलेज के आसपास ऐसे स्टॉल (Stall business) की काफी अच्छी मांग रहती है। इस काम को शुरू करने के लिए ज्यादा बड़ी व्यवस्था की जरूरत नहीं होती है। आप छोटे स्तर पर चाय, बिस्किट या हल्का नाश्ता बेचकर शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए शुरुआत में निवेश काफी कम होता है, हालांकि ग्राहक बढ़ने पर रोजाना एक अच्छी कमाई (Earning for Stall) की जा सकती है। अगर सही जगह का चयन किया जा सकता है और स्वाद पाया जा सकता है। ऐसे में ये छोटा काम भी कुछ ही महीनों में स्थिर कमाई का जरिया बनकर सामने आ सकता है।