home page

Sona Chandi Bhav : सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी की कीमतों ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जान लें गोल्ड-सिल्वर लेटेस्ट रेट्स

Sona Chandi Bhav : सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में रॉकेट जैसी रफ्तार जारी है। सोना थोड़ी गिरावट के बाद फिर छलांग लगाने लगा है। दूसरी तरफ चांदी की कीमतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी लोगों को हैरान कर रही है।

 | 
Sona Chandi Bhav : सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी की कीमतों ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, जान लें गोल्ड-सिल्वर लेटेस्ट रेट्स

HR Breaking News (Sona Chandi Rates) सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी का सिलसिला अभी भी बना हुआ है। इस साल कीमतें गिरी बहुत कम है, जबकि बढ़ी बहुत ज्यादा है। कुल मिलाकर सोना (Sona Bhav) 75 प्रतिशत से ऊपर बढ़ चुका है और चांदी 100 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ चुकी है। साल की शुरुआत में सोने की कीमत 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी।

 

 

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत
 

सोने की कीमतों में बढ़ौतरी (Gold Price Hike) लगातार जारी है। इसके पीछे इंटरनेशनल कारण ही है। इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम बढ़ ही रहे हैं। निवेशकों की ओर से सोने में रूचि बनी हुई है। इसी कारण से सोने की कीमत बढ़ रही है। दूसरी तरफ इंटरनेशनल लेवल पर राजनीतिक फैसले भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।  

सोना और चांदी हो रहे मजबूत
 

सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Rates) में मजबूती बनी हुई है। घरेलु और बुलियन बाजार में सोना मजबूत हुआ है। आज सोने के दाम सुबह के समय 726 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गए। कुल मिलाकर बढ़ौतरी .54 प्रतिशत की हुई। जिससे 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 35 हजार 135 रुपये पर पहुंच गई। दिनभर सोने के दाम 1 लाख 35 उहजार 1 रुपये से 1 लाख 35 हजार 170 रुपये के दायरे में दर्ज किए गए। 


चांदी में आई इतनी तेजी
 

सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Rates) की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी के दाम 7 हजार 745 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। चांदी की छलांग 3.92 प्रतिशत की रही है। चांदी के दाम दो लाख को पार करके 2 लाख 5 हजार 500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। इसके बाद चांदी 2 लाख 5 हजार 665 रुपये के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई।


 

इंटरनेशनल मार्केट में क्या चल रहे हैं सोने के दाम


सोने की कीमत इंटरनेशनल लेवल (International Gold Price) पर बढ़ती दिख रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। स्पॉट मार्केट में सोना 4,315 डॉलर प्रति औंस को पार कर चुकी है। सोने की कीमतों में आज 0.24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 7 दिन में सोने की कीमत 2.53 प्रतिशत बढ़ गई है। इंटरनेशनल कीमतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है।

कहां तक जा सकते हैं सोने के दाम

सोने की कीमतें (Sona Bhav) अभी रुकने वाली  नहीं है। सोने की कीमतें भविष्य में और  ज्यादा बढ़ने की ही उम्मीद है। गोल्डमैन के अनुसार सोना इस साल 1 लाख 50 हजार  रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास पहुंच सकता है। ज्यादा उम्मीद है कि सोने की कीमत (Gold Price) 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच जाएगी। इंटरनेशनल लेवल पर भी सोने की कीमत 4500 डॉलर प्रति औंस तक जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।