sona chandi bhav : औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी हो गया सस्ता, जानिये ताजा भाव
Sona Chandi Ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में इस साल की शुरूआत से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन अब दोनों ही कीमती धातुओं के रेट पर ब्रेक लग गया है। दिवाली तक सोने और चांदी की तगड़ी डिमांड होने से रेट बढ़ते ही जा रहे थे। लेकिन अब दिवाली क बीतते ही सोने व चांदी के रेट धड़ाम से नीचे गिरे हैं। सोने में 8 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है वहीं चांदी (Silver rate) 28 हजार रुपये सस्ती हुई है। अगर आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ताजा रेट चेक कर लें। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने-चांदी की कीमतें दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लेकिन अब ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है यह सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। बीते कुछ दिनों से सोने व चांदी के रेट गिरते ही जा रहे हैं। इससे ग्राहकों को फायदा हो रहा है। वहीं निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।
सोना 8 हजार तो चांदी 28 हजार रुपये सस्ती -
त्योहारों का सीजन जाते ही और शादियों के सीजन आने से पहले सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka bhav) में बड़ी गिरावट आई है। सोना 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी के रेट 28000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 17 अक्टूबर की सुबह 1,30,874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जोकि शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर को सस्ता होकर 1,22,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। केवल 8 दिन में सोने की कीमतों (Gold rate) में 8,455 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
सोने के साथ औंधे मुंह गिरी चांदी -
बता दें कि सोने के साथ चांदी भी औंधे मुंह गिरी है, 14 अक्टूबर 2025 को चांदी (Silver rate) बुलियन मार्केट में 1,78,100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से ट्रेड कर रही थी। वहीं, 24 अक्टूबर 2025 को चांदी सस्ती होकर 1,47,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है यानी सिर्फ 11 दिन में चांदी (Silver Rate Down) में 28,000 रुपये तक की गिरावट आई है।
इस वजह से सस्ता हो रहा सोना -
सोने व चांदी की कीमतें (Gold Silver rate Hike) हाई रिकॉर्ड पर जाने के बाद अचानक नीचे गिरी हैं। एक्सपर्ट ने इसके पीछे कई अहम वजह बताई है। इसमें सबसे महत्वूपर्ण कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी है। वहीं, कुछ निवेशक की ओर से की जा रही मुनाफावसूली है। वहीं दिवाली के बाद अचानक सोने व चांदी की डिमांड कम हो गई है जिसकी वजह से सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इन सबके अलावा, बाजार इस समय अमेरिकी महंगाई के आकड़ों का भी इंतजार कर रहा है। जिसके बाद भी फेड रिजर्व के अगले फैसले का अनुमान लगाया जा सकता है। इन्हीं फैक्टर्स की वजह से सोने के रेट (Sone Ka Bhav) कम होते जा रहे हैं।
आने वाले दिनों में कहां तक जाएगा सोने चांदी का भाव -
एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें (Sone Ka taja Bhav) कहां तक जा सकती है। इस रिपोर्ट में कई बड़े बैंक और बाजार से जुड़े एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है। उनका मानना है कि लम्बे समय में इसकी कीमतों में तेजी आएगी ही।
मॉर्गन स्टेनले का कहना है कि सेंट्रल बैंक की डिमांड की वजह से सोना 4400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने के रेट और बढ़ सकते हैं। वहीं जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया है कि 2026 के आखिरी तक सोने की कीमत 1,70,000 रुपये (5055 डॉलर प्रति आउंस) के ऊपर जा सकती है। एक्सपर्ट के रिपोर्ट की माने तो 2028 के आखिरी तक सोने का भाव (Gold Rate Hike) 2,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (8000 डॉलर प्रति आउंस) तक जा सकता है।
