hrbreakingnews.com

Sugar Price Hike : फिर से महंगी हो सकती है चीनी, इंटरनेशनल मार्केट में रिकॉर्ड स्तर पर दाम 

Sugar Price Hike : त्योहारी सीजन में एक बार फिर से लोगों की जेब ढीली हो सकती है। चीनी के रेट एक बार फिर से बढ़ने की आहट आ रही है। इंटरनेशनल मार्केट में चीनी का रेट पिछले 19 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में भारतीय बाजार में भी चीनी की कीमत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 
Sugar Price Hike : फिर से महंगी हो सकती है चीनी, इंटरनेशनल मार्केट में रिकॉर्ड स्तर पर दाम 

HR Breaking News (Sugar Rate hike) पिछले दिनों चीनी की कीमत बढ़ने से अचानक से मार्केट में हड़कंप मच गया था। सरकार ने भी तुरंत कदम उठाते हुए कई निर्णय लिए थे। इसी बीच त्योहारी सीजन नजदीक आते-आते इंटरनेशनल मार्केट में चीनी (Chinni ka rate international market) के प्राइस एक बार फिर से हाई नजर आ रहे हैं। चीनी की कीमत बढ़ने से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ सकता है। चीनी के रेट पिछले 19 महीने के उच्च स्तर पर चले गए हैं। 

 


घरेलू स्तर पर बढ़ सकती है कीमतें (Suger rate Hike)


भारत में भी वैश्विक बाजार में चीनी के रेट (Sugar rate hike update) बढ़ने का असर दिखाई दे सकता है। इस बार मानसून की अच्छी बारिश न होने के कारण उत्पादन घटने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसके परिणाम भविष्य में गंभीर हो सकते हैं और इससे चीनी की कीमत (Sugar rate latest update) बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी तरफ सरकार की तरफ से भी स्थिति संभालने के लिए इथेनॉल के लिए चीनी के डायवर्शन पर बैन लगाने पर विचार किया जा रहा है। 

 


चीनी की कीमत में इंटरनेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (Sugar rate in international market) पर 4% से ज्यादा का इजाफा


इंटरनेशनल कमोडिटी एक्सचेंज पर चीनी की कीमतों में अचानक भारी उछाल आया है। 4% से भी ज्यादा का उछाल अचानक एक दम से देखने को मिला है। इसके बाद एक पाउंड चीनी की कीमत 20.81 सेंट हो गई है। यह 19 महीने में सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। वहीं ब्राजील में लगातार बारिश चल रही है, जिसकी वजह से भी चीनी की कीमत बढ़ रही है, क्योंकि इससे सप्लाई बाधित हो रही है। ब्राजील चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। 

भारत में उत्पादन कम होने की आशंका (chinni ki kimat)


दूसरी तरफ इस बार मानसून की बेरुखी के चलते चीनी बनाने वाली फसल के उत्पादन घटने की आशंका है। प्रमुख रूप से गन्ने के द्वारा चीनी बनाई जाती है जो घटकर 280 से 290 लाख टन रहने की उम्मीद है। यह उत्पादक देश में चीनी के कुल खपत के करीब ही है। बता दें कि खुदरा मार्केट में चीनी का औसत भाव ₹55 किलो के आसपास बना हुआ है जो पिछले साल के मुकाबले करीब 20% ज्यादा है। 


वैश्विक सत्र की तेजी से शेयरों में उछाल (Sugar Company Share price hike)


जैसे ही चीनी की कीमत वैश्विक स्तर पर बढ़ी है, भारतीय शेयर बाजार में भी चीनी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। शेयर बाजार में चीनी सेक्टर में काम कर रही कंपनियों के शेयर बढ़े हैं। मंगलवार को चीनी के शेयर 7% तक उछल गए हैं, इसमें बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड का भाव 6.92 प्रतिशत उछलकर 21.33 रुपए पर पहुंच गया। वहीं धामपुर शुगर मिल्स के शेयर में 6.82% का इजाफा देखने को मिला और यह 188.85 रुपए प्रति शेयर पहुंच गया। इसके अलावा अन्य शेयरों में भी काफी उछाल देखने को मिला है।