home page

DDA Flats पर सरकार की सौगात, 25 प्रतिशत की छूट पर मिलेंगे फ्लैट्स

Discount On DDA Flats : DDA की तरफ से लोगों को हाउसिंग स्कीम पर ऑफर प्रदान किए जाते हैं। हाल ही में डीडीए फ्लैट्स को लेकर सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी सामने आई है अब 25% के डिस्काउंट पर आपको मिलेंगे यह फ्लैट्स। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं डीडीए फ्लैट्स से जुड़ी इस जानकारी के बारे में विस्तार से।
 | 
DDA Flats पर सरकार की सौगात, 25 प्रतिशत की छूट पर मिलेंगे फ्लैट्स

HR Breaking News : (DDA Flats) डीडीए की तरफ से कुछ दिन पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए फ्लैट्स पर ऑफर जारी किए गए थे। अब आम आदमी के लिए भी DDA की तरफ से नई हाउसिंग स्कीम उतार दी गई है। जो आदमी खुद का घर खरीदने का सपना देख रहे थे लेकिन बजट कम था उनके लिए डीडीए शानदार ऑफर लेकर आई है। जी हां, इस साल की पहली बड़ी हाउसिंग स्कीम के तहत आम आदमियों को 25% छूट के साथ DDA के फ्लैट्स मिलेंगे।


DDA द्वारा शुरू की गई इस स्कीम में HIG, MIG, LIG और EWS के भी फ्लैट्स शामिल है। टोटल 1720 फ्लैट्स नरेला और सिरसपुर में उतारे गए हैं। ज्यादातर फ्लैट्स नरेला में है। यह स्कीम अफोर्डेबल हाउसिंग का हिस्सा है। डीडीए की तरफ से बताया गया है कि प्रीमियम स्कीमों के अलावा  इस तरह की स्कीम की डिमांड भी पिछलें कई सालों से थी। 


इस तरह करें अप्लाई?


अगर आप भी इस स्कीम में अप्लाई (Apply For DDA Flats) करना चाहते है तो आपको बता दे कि डीडीए फ्लैट्स की बुकिंग 28 जनवरी से शुरू हो रही है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। आप डीडीए के पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क लगेगा HIG फ्लैट्स की बुकिंग के लिए दस लाख रुपये बुकिंग अमाउंट, MIG के लिए चार लाख, LIG के लिए एक लाख और EWS के लिए 50 हजार रुपये का बुकिंग अमाउंट है।


इस स्कीम में इतने है फ्लैट्स 


डीडीए की इस स्कीम में विभिन्न फ्लैट्स (DDA Flats Schemes) उपलब्ध हैं। नरेला में एचआईजी कैटिगरी के 298 फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत 1.13 करोड़ से 95.88 लाख रुपये है। एमआईजी कैटिगरी में 459 फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत 82.22 से 66.28 लाख रुपये है। एलआईजी कैटिगरी में नरेला में 481 फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत 15.26 से 15.32 लाख रुपये है, और सिरसपुर में 411 फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत 11.51 से 11.71 लाख रुपये है। ईडब्ल्यूएस कैटिगरी में नरेला में 63 फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत 9.60 से 9.69 लाख रुपये है।