2 हजार के नोट के बाद अब 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की गाइडलाइन
500 Rupee Note Update : आरबीआई ने 500 के पुराने नोटों को बंद करके नए नोट चलाए थे। काफी समय पहले 2000 का नोट पर कई दिन तक प्रचलन में रहने के बाद मार्केट से हटा दिया गया था। इस बारे में आरबीआई ने कई अपडेट व गाइडलाइन (RBI Guidelines) जारी की थी। अब 500 रुपये के नोट को लेकर आरबीआई ने नए निर्देश दिए हैं। आइये जानते हैं इस बारे में लेटेस्ट अपडेट।
HR Breaking News : (indian currency)। आपकी जेब में अन्य नोटों की तरह ही 500 के नोट आते-जाते रहते हैं। इन नोटों को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल भी उठते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस नोट को लेकर काफी हो-हल्ला मचता रहता है। इसे देखते हुए आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट (RBI update on 2000 rupee note) के बाद अब 500 के नोट को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं।
500 का नोट इस समय भारतीय मुद्रा व मार्केट में प्रचलित सबसे बड़ा नोट है। इस नोट को लेकर कई लोगों के मन में कुछ संशय बने हुए हैं, जिसे आरबीआई (reserve bank of india) ने दूर करते हुए लोगों के हित में गाइडलाइन जारी की हैं, जिनके बारे में हर नागरिक को जानना बेहद जरूरी है।
नोट पर दिए संकेतों व चिह्नों का रखें ध्यान-
आजकल एटीएम से भी नकली नोट (Fake 500 Rupees Note) निकल आते हैं। यहां तक खुद बैंक कर्मचारियों तक भी बैंकों में नकली नोट पहुंच जाते हैं। इनकी पहचान करके इन्हें अलग किया जाता है। आगरा के एक बैंक में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।
आरबीआई (RBI update on 500 rupee note) भारतीय मुद्रा के सभी असली नोट ही जारी करता है, लेकिन जालसाज सरकारी और प्राइवेट बैंकों की आंख में धूल झोंककर नकली नोट (500 ke asali note ki pahchan) को एटीएम तक भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। असली नोट की पहचान के लिए आरबीआई द्वारा बताए गए संकेतों व चिह्नों का ध्यान रखकर ही आप असली व नकली नोट (nakli note ki pahchan) में आसानी से फर्क जान सकेंगे।
ऐसे करें 500 के असली नोट की पहचान-
आरबीआई के निर्देशानुसार 500 Rupees के असली नोट पर 500 का अंक ट्रांसपैरेंट रूप में दिखाई देता है। 500 रुपये के नोट (500 rupee note) पर लेटेंट इमेज भी दर्शायी गई है, जो इसके असली होने का प्रमाण है। नोट पर देवनागरी लिपि में इसका मूल्यवर्ग अंकों व शब्दों में लिखा गया है।
नोट के बीच में महात्मा गांधी (mahatma gandhi) की तस्वीर व नोट पर सूक्ष्म अक्षरों में हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा है। इसके अलावा नोट को तिरछा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड हरे व नीले कलर में बदलता हुआ दिखाई देता है। नोट पर देवनागरी लिपि में भारत और आरबीआई (RBI news) लिखा मिलेगा।
लेन-देन के समय ध्यान रखें ये बातें-
आरबीआई की नई गाइडलाइंस के अनुसार महात्मा गांधी की नई सीरीज वाले 500 रुपये (500 rupees new notes) के नोटों पर अन्य नोटों की तरह ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (RBI governor) के हस्ताक्षर किए गए हैं। नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर छपी है। नए 500 के नोटों का बेस कलर स्टोन ग्रे है।
आरबीआई के अनुसार इस नोट का साइज 63 मिलीमीटर गुणा 150 मिलीमीटर है। बाजार में या अन्य जगह लेन देन करते समय इन सभी बातों का ध्यान रखें ताकि किसी नकली नोट (fake notes) से बच सकें।
