FD की ब्याज दरों में हो गया बड़ा बदलाव, जानिए कौन सा सरकारी और प्राइवेट बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
Bank FD - अगर आप भी एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि एफडी की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया गया है. ऐसे में आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है कि सरकारी या प्राइवेट आखिर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज-

HR Breaking News, Digital Desk- (Bank FD) क्या आप अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए उस पर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं? अगर हां, तो एफडी (FD) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक निवेश का तरीका है जहां आप अपनी राशि को बैंक या किसी वित्तीय संस्था में एक तय समय के लिए जमा करते हैं। इस पर आपको निश्चित दर से ब्याज मिलता है, जिससे आपका पैसा सुरक्षित रहता है और बढ़ता भी है।
निश्चित जमा (FD) को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि यह बाजार के जोखिमों से पूरी तरह अप्रभावित रहता है। एक बार तय की गई ब्याज दर पूरी अवधि के लिए समान रहती है, भले ही बाजार में उतार-चढ़ाव हो। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि चुन सकते हैं, जिससे यह एक विश्वसनीय और लचीला निवेश विकल्प बन जाता है।
हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (Resrve Bank of India) ने रेपो रेट में लगातार तीसरी बार कटौती की है। इस ताजा कटौती के बाद, कई प्रमुख सरकारी और निजी बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ऐसे में यह जान लेना बेहद जरूरी है कि आखिर कौन से बैंक आपको आपकी जमा राशि पर सर्वाधिक ब्याज दे रहे हैं।
सरकारी बैंक FB पर रिटर्न-
State Bank of India (SBI) - अधिकतम ब्याज दर: 6.60% (444 दिन - Amrit Kalash)-
1 साल में FD: 6.25%
5 साल की FD: 6.05%
Punjab National Bank (PNB) - अधिकतम ब्याज दर: 6.70% (390 दिन)-
1 साल में FD: 6.40%
3 साल में FD: 6.40%
5 साल में FD: 6.50%
Central Bank of India : अधिकतम ब्याज दर: 7.00% (2 से कम 3 साल, 1111, 2222, 3333 दिन)-
1 साल में FD: 6.70%
3 साल में FD: 6.75%
5 साल में FD: 6.50%
प्राइवेट बैंकों में FD पर रिटर्न
HDFC Bank - सबसे अधिक ब्याज दर: 6.60% (15–21 महीने)-
1 साल की FD: 6.25%
3 साल की FD: 6.45%
5 साल की FD: 6.40%
ICICI Bank - सबसे अधिक ब्याज दर: 6.60% (2 साल 1 दिन से 10 साल)-
1 साल की FD: 6.25%
3 साल की FD: 6.60%
5 साल की FD: 6.60%
Axis Bank - सबसे अधिक ब्याज दर: 6.60% (15 महीने से कम 2 साल)-
1 साल की FD: 6.25%
3 साल की FD: 6.50%
5 साल की FD: 6.50%
Kotak Mahindra Bank - सबसे अधिक ब्याज दर: 6.60% (391 दिन–23 महीने)-
1 साल की FD: 6.25%
3 साल की FD: 6.40%
5 साल की FD: 6.25%