FD पर छप्परफाड़ रिटर्न दे रहे ये बैंक, जान लें 10 हजार निवेश करने पर कितना होगा फायदा
FD Interest Rate : शेयर बाजार में हो रहे उतार चढ़ाव के बीच अगर आप एफडी में सुरक्षित निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मौजूदा समय में देश के कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD rate update) पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यह बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दे रहे हैं। चलिए चेक करते हैं ब्याज लिस्ट -
HR Breaking News - सुरक्षित निवेश के मामले में FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट हमेशा से ही भारतीयों की सबसे पसंदीदा विकल्प रही है। एफडी में पैसा सुरक्षित रहता है और गारंटीड रिटर्न मिलता है। शेयर बाजार (stock market) में होने वाले बदलाव का इसकी ब्याज दरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। देश भर में बैंक सीनियर सिटीजन के लिए समय-समय पर अलग-अलग योजनाओं की सुविधा प्रदान करते हैं इनमें से एक सुविधा एफडी है।
सीनियर सिटीजन को मिल रहा छप्परफाड़ रिटर्न -
इस समय देश के पांच बैंक सीनियर सिटीजन (Senior Citizen FD Interest Rate) को सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बैंक 1 साल के लिए वरिष्ठ नागरिकों को एफडी 7.2% से 7.5% तक का ब्याज पेश कर रहे हैं।
ये 5 बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज - (FD Rates)
बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.5% का रिटर्न दे रहा है। वहीं आरबीएल बैंक 7.5 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank Interest Rate) सालाना 7.3 प्रतिशत का ब्याज प्रदान कर रहा है, जबकि डीसीबी बैंक (DCB Bank Interest Rate)7.2 प्रतिशत और यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.2 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। अगर वरिष्ठ नागरिक यस बैंक की प्रतिशत में 10,000 रुपए निवेश करते हैं तो सालाना 7.2% ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर 1 साल में 10,700 मिलेंगे।
बंधन बैंक की FD में 10 हजार रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा ब्याज -
यदि सीनियर सिटीजन बंधन बैंक (Bandhan Bank Interest Rate) की 7.5% वाली सालाना FD में 10,000 रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर 10,771 रुपए मिलेंगे। इसमें कुल 771 रुपए ब्याज होगा।
सीनियर सिटीजन को कितना मिलता है ब्याज?
आमतौर पर देशभर के बैंकों में सीनियर सिटीजन को एफडी पर पर 7 से लेकर 8.50 फीसदी तक सालाना ब्याज मिलता है। बैंक ऑफ इंडिया (SBI FD Rate) की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत वृष्टि योजना (Amrit Varsha Yojana) भी चलाई जा रही है। बैंकों की ओर से समय समय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास योजनाएं चलाई जाती है।
वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों में क्या अंतर होता है?
सबसे पहले बात करते हैं वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों में मुख्य क्या अंतर होता है। इनमें उम्र का अंतर होता है। देश में वरिष्ठ नागरिक 60 साल से लेकर 79 साल के बीच के होते हैं, जबकि अति वरिष्ठ नागरिक 80 वर्ष और उससे ज्यादा के होते हैं और बैंकों की ओर से सीनियर सिटीजन की तुलना में अति वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज प्रदान किया जाता है।
