home page

FD से ज्यादा रिटर्न देती है ये सरकारी स्कीमें, बंपर ब्याज के साथ मिलेगी टैक्स में छूट

government schemes : हर कोई चाहता है कि उनकी मेहनत की कमाई ऐसी जगह इन्वेस्ट हो, जहां पर उन्हें बंपर ब्याज के साथ ही उनका पैसा सुरक्षित रहे। ज्यादातर लोग इन्वेस्टमेंट के तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit)  पर भरोसा करते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी सरकारी स्कीमों के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर आपको एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
 | 
FD से ज्यादा रिटर्न देती है ये सरकारी स्कीमें, बंपर ब्याज के साथ मिलेगी टैक्स में छूट

HR Breaking News (government schemes) आज के समय में मार्केट में इतने इन्वेस्टमेंट ऑप्शन होने के बाद भी ज्यादातर लोग अपनी मेहनत की कमाई को एफडी में इन्वेस्टमेंट करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एफडी के अलावा सरकार की कई ऐसी योजनाएं (Best government schemes ) हैं, जो बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न देती है और इन्वेस्टर्स का पैसा सुरक्षित रखता है। आइए खबर में जानते हैं इन सरकारी स्कीमों के बारे में-

 

बेटियों के भविष्य के लिए बेहतर है ये योजना


सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) बेटियों के भविष्य के लिए बेहतर सरकारी योजना है। इस योजना में निवेश के माध्यम से बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए बड़ा फंड एकत्रित किया जा सकता है, जिसमे 8.20 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है।

 

SCSS स्कीम में करें निवेश 


SCSS स्कीम की बात करें तो ये स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme) खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है। इसमें सिनियर सिटीजन को बैंक FD से ज्यादा इंटरेस्ट दिया जाता है और हर तिमाही ब्याज का भुगतान किया जाता है। यहां भी सरकार 8.20 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर कर रही है।


शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट है RBI FRSB 


अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो RBI FRSB एकदम बेस्ट है। इसमें ब्याज दर (RBI Floating Rate Savings Bonds) अभी तो 8.05 प्रतिशत तक है, जिसमे समय-समय पर बदलाव आता है। आप इसे आसानी से RBI Retail ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। यह बैंक FD की तरफ ही है, लेकिन इसमे फायदा ज्यादा है।

NPS स्कीम कैसे है बेस्ट


NPS सरकार की एक बेहद शानदार रिटायरमेंट स्कीम (National Pension System) है। इस स्कीम में आपका पैसा बॉन्ड्स और शेयर बाजार में इन्वेस्ट किया जाता है, जिससे लंबी अवधि में 8 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। 60 साल की उम्र के बाद पेंशनर्स को इसका फायदा मिलता है। इतना ही नहीं इसमे आपको टैक्स में भी अच्छी छूट मिलती है।

PPF में कर सकते हैं इन्वेस्टमेंट


पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund)  लॉन्ग टर्म के लिए सबसे लोकप्रिय बचत योजनाओं में गिनी जाती है। इसमें फिलहाल तकरीबन 7.10 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। यह योजना 15 साल की होती है और इस योजना में इन्वेस्टमेंट पर टैक्स छूट भी मिलती है। लॉन्ग टाइम में कंपाउंडिंग के चलते अच्छा फंड तैयार हो सकता है।