FD में निवेश करने वालों की बल्ले बल्ले, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज
FD Interest Rates - एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल मौजूदा समय में देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कुछ बैंक एफडी पर 8% से भी ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - अगर आप घर बैठे अपनी कमाई से अच्छा-खासा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल एफडी में निवेश करके तगड़ा ब्याज कमाया जा सकता है। भारतीयों की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) निवेश के मामले में सबसे पसंदीदा ऑप्शन रहा है, क्योंकि एफडी में आपका पूरा पैसा सुरक्षित रहता है और गारंटीड ब्याज मिलता है। मौजूदा समय में कई सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी पर मोटा ब्याज दे रहे हैं।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दर -
इस समय सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ग्राहकों को अन्य बैंकों के मुकाबले सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बैंकों ने 30 अक्टूबर 2026 से अपनी नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। बैंक सामान्य ग्राहकों को 5 साल की FD पर 8.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहे हैं। वहीं, अगर आप वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों की तुलना में 0.35 प्रतिशत अधिक यानी 8.60 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
18 महीने की एफडी पर कितना ब्याज -
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल के अलावा 18 महीने की अवधि की एफडी पर भी ग्राहकों अच्छा ब्याज दे रहा है। बैंक 18 महीने की जमा राशि पर आम नागरिकों को 8.01 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 8.16 प्रतिशत सालाना ब्याज प्रदान कर रहा है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं और शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं तो ये विकल्प आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक FD ब्याज दर -
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank FD Interest Rate) ने 1 नवंबर से अपनी एफडी नई ब्याज दरें लागू कर दी है। बैंक ने अपनी 666 दिन की एक खास अवधि वाली FD पर पर आम नागरिकों को 8.10% और सीनियर सिटीजन को 8.50% की दर से सालाना ब्याज देने का ऐलान किया है। इसके अलावा 2 साल से 3 साल से कम की अवधि पर सामान्य ग्राहकों को बैंक 7.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक एफडी ब्याज दर -
पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Rate) और बैंक ऑफ इंडिया भी FD पर 7.35% तक ब्याज प्रदान कर रहे हैं। PNB अपनी 444 दिन की स्पेशल एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज दे रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India FD Interest Rate) ने 3 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए अपनी नई 'BOI अक्षय एफडी' लॉन्च की है। इस स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.85%, 60 से 80 साल के वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% और 80 साल से ज्यादा के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.50% ब्याज मिल रहा है।
कोटक महिंद्रा और एक्सिस बैंक की FD ब्याज दर -
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank FD Interest Rate) और एक्सिस बैंक भी अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने 4 नवंबर से अपनी खास एफडी दरों में बदलाव किया है और 2 से 3 साल से कम की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.80% और सीनियर सिटीजन को 7.55% ब्याज देना शुरू किया है। वहीं एक्सिस बैंक (Axis Bank FD Interest Rate) 2 से 10 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.60% और 5 से 10 साल की अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% तक का रिटर्न दे रहा है।
FD में निवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान -
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Investment Tips) में पैसा लगाते समय कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। निवेश करते समय केवल ऊंची ब्याज दर देकर ही पैसा लगाने का फैसला नहीं करना है। इसके साथ ही कुछ बुनियादी नियमों को भी समझना जरूरी है। निवेश करने से पहले यह जरूर जांच लें कि जमा की अवधि आपकी वित्तीय योजना के अनुकूल है या नहीं। इसके साथ ही अवधि पूरी होने से पहले पैसा निकालने पर पेनल्टी (FD penalty) कितनी लगेगी। एफडी से होने वाली कमाई पर लगने वाला टैक्स FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह Tax-मुक्त नहीं होता है। यह आपकी सालाना आय में जुड़कर आपके तय इनकम टैक्स स्लैब के मुताबिक टैक्स के दायरे में आता है।
