home page

FD में निवेश करने वालों की चांदी, 444 दिन के लिए इतने पैसे निवेश करने पर मिलेगा ₹82,956 का ब्याज

FD Interest Rate : अगर आप बिना रिस्क घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। दरअसल, इस समय देश के कई बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे है। कुछ बैंक 444 दिन वाली एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। एफडी (FD) में पैसा जमा करके आप मोटा ब्याज कमा सकते हैं। यहां पर गारंटीड रिटर्न मिलता है और पैसा भी सेफ रहता है। आईये नीचे खबर में समझते हैं पूरी कैलकुलेशन - 

 | 
FD में निवेश करने वालों की चांदी, 444 दिन के लिए इतने पैसे निवेश करने पर मिलेगा ₹82,956 का ब्याज

HR Breaking News - (Bank of Baroda Savings Scheme)। जब भी बात निवेश की आती है तो ज्यादातर लोग FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाने की कहते हैं, क्योंकि FD में पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और यहां गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। यदि आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल, इस समय देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी (Bank FD) पर तगड़ा ब्याज दे रहे हैं।

FD में पैसा लगाने से पहले ध्यान रखें ये बातें - 


एफडी (FD) में पैसा लगाने से पहले कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको मोटा नुकसान हो सकता है। एफडी में निवेश करने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दोनों की तुलना जरूर करें। इससे आपको यह पता चलेगा कि कौन सा बैंक (Bank News) सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा सभी बैंकों में डिटेल से यह जानकारी जरूर लें कि कौन सा बैंक है एफडी पर कितना चार्ज कर रहा है। इसके साथ ही बैंक की आर्थिक स्थिति को भी देखें यदि कोई बैंक घाटे में चल रहा है तो उसे बैंक में एफडी (FD) करवाने से बचें।

2 लाख निवेश करके कमा सकते हैं मोटा पैसा - 


जानकारी के लिए बता दें कि इस समय बैंक ऑफ़ बड़ोदा (BOB FD Interest Rate) अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आप कम से कम 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी करवा सकते हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में अलग-अलग अवधि की एफडी पर अलग-अलग ब्याज दर दी जा रही है। इस समय सबसे कम ब्याज दर 3.50% है और ज्यादा 7.05% तक है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB bank News) की 444 दिन वाली एफडी में आप ₹2,00,000 निवेश करके 82,956 का ब्याज कमा सकते हैं। 


444 दिन की एफडी पर मिल रहा तगड़ा ब्याज - 

बैंक ऑफ़ बड़ोदा इस समय 444 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम (Special FD Scheme) पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। यह बैंक 444 दिन वाली 'bob Square Drive Deposit Scheme पर सामान्य ग्राहकों को 6.45% सीनियर सिटीजन जो 60 साल से ऊपर है। उन्हें 6.95% और अति सीनियर सिटीजन जो 80 साल से ऊपर है, उन्हें सबसे अधिक साथ 7.05% का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा यह सरकारी बैंक 5 साल की अवधि वाली एफडी पर भी आम ग्राहकों को 6.30% सीनियर सिटीजन को 6.90% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7% का ब्याज (FD Interest Rate) प्रदान कर रहा है। 


जान लें पूरा हिसाब कितबा कितना कमा सकते हैं ब्याज - 


यदि आप आम ग्राहक हैं और बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB FD Interest Rate) में 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 2 लाख निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,73,380 रुपए मिलेंगे, जिसमें से 73,380 रुपए का फिक्स ब्याज होगा। अगर आप वरिष्ठ नागरिक है और बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 5 साल की एफडी में दो लाख रुपये लगाते हैं तो मैच्योरिटी पर कुल 2,81,567 रुपए मिलेंगे। इसमें 81,567 रुपए का ब्याज होगा। 


अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda FD Interest Rate) की 444 दिन वाली स्पेशल एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर कुल 2,82,956 रुपए मिलेंगे। जिसमें से 82,956 रुपए ब्याज होगा। आपको बता दें की बैंक ऑफ़ बड़ौदा इस एफडी स्कीम पर 100% गारंटीड फिक्स्ड बिका ब्याज दे रहा है। इसमें आपको टीडीएस (FD TDS) चुकाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका मतलब यह है कि 444 दिन वाली एफडी में निवेश करके अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है।