hrbreakingnews.com

आज के NCDEX-MCX भाव: ग्वार गम, अरंडी, जीरा, धनिया, सोना और चांदी के ताजा रेट

 
आज के NCDEX-MCX भाव: ग्वार गम, अरंडी, जीरा, धनिया, सोना और चांदी के ताजा रेट

NCDEX और MCX पर आज गुरुवार 17 सितंबर कोअलग-अलग कमोडिटी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. NCDEX पर अरंडी बीज और ग्वार गम के भाव में अच्छी तेजी रही, लेकिन धनिया में गिरावट दर्ज हुई. ग्वार बीज में भी दोनों प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट मजबूत रहे. दूसरी ओर जीरा और हल्दी में मिलाजुला रुख देखने को मिला.

ग्वार गम और अरंडी में तेजी

NCDEX पर अरंडी बीज अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये तेज होकर 7660 रुपये और नवंबर कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपये की बढ़त के साथ 7791 रुपये पर पहुंचा. ग्वार गम अक्टूबर 137 रुपये तेज होकर 12950 रुपये और नवंबर 151 रुपये की तेजी के साथ 13156 रुपये पर रहा। ग्वार बीज अक्टूबर में 67 रुपये और नवंबर में 60 रुपये की तेज हुए.

धनिया में गिरावट, जीरा और हल्दी में मिलाजुला कारोबार

धनिया के अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट में 176 रुपये और दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में 180 रुपये की गिरावट रही. जीरा अक्टूबर 35 रुपये तेज होकर 21720 रुपये पर पहुंचा, जबकि नवंबर कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपये कमजोर होकर 22220 रुपये रहा. हल्दी अक्टूबर 30 रुपये तेज होकर 20740 रुपये पर रही, वहीं दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में 2 रुपये की मामूली गिरावट आई.

कॉटन केक के दिसंबर और जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में 3 रुपये और 22 रुपये की गिरावट रही. कपास का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये तेज होकर 1830 रुपये पर पहुंचा.

MCX पर सोना-चांदी कमजोर

MCX पर आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई. सोना अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1512 रुपये कमजोर होकर 150958 रुपये और चांदी दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2317 रुपये गिरकर 232469 रुपये पर रही. क्रूड ऑयल अक्टूबर में 1 रुपये की मामूली गिरावट रही, जबकि मेंथा ऑयल सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 4 रुपये कमजोर होकर 1188 रुपये पर रहा.

NCDEX भाव

कमोडिटी भाव व तेजी/मंदी
अरंडी बीज अक्टूबर 7660 (+32)
अरंडी बीज नवंबर 7791 (+41)
कॉटन केक दिसंबर 3327 (-3)
कॉटन केक जनवरी 3293 (-22)
धनिया अक्टूबर 14428 (-176)
धनिया दिसंबर 14940 (-180)
जीरा अक्टूबर 21720 (+35)
जीरा नवंबर 22220 (-25)
ग्वार गम अक्टूबर 12950 (+137)
ग्वार गम नवंबर 13156 (+151)
ग्वार बीज अक्टूबर 6736 (+67)
ग्वार बीज नवंबर 6803 (+60)
हल्दी अक्टूबर  20740 (+30)
कपास अप्रैल 1830 (+32)
हल्दी दिसंबर 20856 (-2)

MCX भाव

सोना अक्टूबर : 150958 (-1512)
चांदी दिसंबर : 232469 (-2317)
क्रूड ऑयल अक्टूबर : 9353 (-1)
मेंथा ऑयल सितंबर : 1188 (-4)