home page

UP Gold Rate : यूपी में सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी, जानें आज का ताज़ा रेट

Gold -Silver Rate : सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। आए दिन सोने व चांदी के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। आज सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिवाली से पहले ही सोना अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। त्योहारी सीजन के चलते अगर आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। 

 | 
UP Gold Rate : यूपी में सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी, जानें आज का ताज़ा रेट

HR Breaking News - (UP Gold Price Hike)। देशभर में सोने की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद यह नए शिखर पर जा पहुंचा है। इसे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। वहीं सोना खरीददारों की टेंशन बढ़ती ही जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka bhav) में तेजी देखने को मिल रही है आने वाले दिनों में इसके रेट और भी बढ़ सकते हैं। 

यूपी में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी - 

आज यानी 15, अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Up Gold-Silver Rate Today 2025) में तेजी दर्ज की गई है। बाजार में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी त्योहारी सीजन में सोने की मांग को प्रभावित कर सकती है। दरअसल सोना इतना ज्यादा महंगा हो गया है कि आज आम आदमी के लिए 10 ग्राम सोना खरीदना भी काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग सोना खरीदने के प्लान को कैंसिल कर रहे हैं। 


यूपी में सोने का ताजा भाव - 


उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के रेट (UP Gold-Silver rate) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। इस लिस्ट में लखनऊ, नोएडा, वाराणसी आगरा, कानपुर, अयोध्या और मेरठ है। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,28,510 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो यह 1,17,810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट गोल्ड (18 carat gold Rate) 96,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। बता दें कि यह दरें स्थानीय बाजार मांग और आपूर्ति के मुताबिक थोड़ी अलग हो सकती है। 


इतने दिन बाद 2 लाख के पार पहुंच जाएगी चांदी - 


दरअसल, त्योहारी सीजन के आते ही सोने की मांग परंपरागत रूप से बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतें (Gold rate hike) साथ में आसमान में पहुंच जाती है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव और घरेलू मांग में बढ़ोतरी के चलते दरों में और भी तेजी आ सकती है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Today) में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

 बढ़ती मांग के चलते चांदी (Silver rate) या पहले की तुलना में ज्यादा मूल्य पर बिक रही है। कई जगहों पर आज चांदी का रेट 1,85,000 प्रति किलोग्राम है यानी अब चांदी 2,00,000 के आंकड़े से सिर्फ 15,000 ही दूर है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक छोटी मात्रा में भी चांदी में निवेश पर विचार कर सकते हैं। क्योंकि आने वाले महीना में इसकी कीमतें स्थिर रह सकती हैं।