home page

UP Gold Rate : यूपी दनादन बढ़ रहे सोने के रेट, जान लें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Today Rate : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। जहां एक और पिछले काफी समय से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में तेजी का ये दौर बरकरार रहने वाला है।

 | 
UP Gold Rate : यूपी दनादन बढ़ रहे सोने के रेट, जान लें लेटेस्ट रेट

HR Breaking News - (gold Silver Rate)। उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतें में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। अब एक बार फिर से सोने के भाव ने रफ्तार पकड़ी है। सोना साल की शुरूआत से ही महंगा हो रहा है। पिछले 9 महीनों में सोना लगभग 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा (Gold Rate Hike) हुआ है। अब त्योहरों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ने से इसके रेट और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं।

शादी हो या धनतेरस-दीपावली जैसे त्योहार पर लोग सोने की खरीददारी करते हैं। फिलहाल शादी और त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप सोना या चांदी (Sone Chandi rate) के गहने बनवाने की सोच रहे है तो ज्वैलर्स के पास जाने से पहले इसके लेटेस्ट रेट (Gold Silver Latest rate) जरूर चेक कर लें। दरअसल, पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सोने- चांदी में तेजी -

नवरात्रि में सोने व चांदी के रेट में काफी उठक पटक देखने को मिली है। दोनों ही कीमती धातुओं के रेट में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को दिल्ली में सोने की कीमतों (Gold Rate today) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 30 सितंबर को सोना जहां 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं चांदी की कीमत 1,50,500 प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

यूपी में सोने का ताजा भाव -

1 अक्टूबर को यूपी (Up Gold Rate Today) की राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,17,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट -

अगर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट का गोल्ड (18 carat gold rate) खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें 22 कैरेट गोल्ड के दाम 1,07,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुके हैं। जबकि, चांदी की कीमत आज 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

50 प्रतिशत मंहगा हुआ सोना

रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर महीने में सोने के दाम 10 फीसदी बढ़े हैं। बीते 1 साल के आंकड़े देखें तो सोना (Gold Rate Hike) 40% और चांदी 50% से ज्यादा का रिटर्न निवशकों को दे चुकी है। सोना खरीदने से पहले इसके दाम जानें। इसके लिए आप शहर की ज्वेलरी शॉप में जानकारी ले सकते हैं।