UP Property Rates : अब जमीन खरीदना होगा और महंगा, 42 जिलों में बढ़े सर्किल रेट
UP Property Rates : प्रोपर्टी के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने की तरह प्रोपर्टी हो चुकी है। एक और जनसंख्या बढ़ रही है और प्रोपर्टी बंटती जा रही है। प्रोपर्टी के दाम लगातार बढ़ने से प्रोपर्टी आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। प्रोपर्टी के दामों में काफी बढ़ौतरी हो गई है। यूपी में सरकार की ओर से सर्किल रेट बढ़ा दिए गए हैं।

HR Breaking News (UP Property Rates) जमीन खरीदना एक महंगा सौदा होता है। जमीन खरीदने के लिए मोटी पूंजी इनवेस्ट करनी पड़ती है। इसलिए प्रोपर्टी खरीदने से पहले हमें वहां के रेट जरूर पता होना चाहिए। प्रोपर्टी के दामों में हमेशा बदलाव आता रहता है। रियल एस्टेट में उतार चढ़ाव लाजमी है।
अब महंगी हो जाएगी जमीन खरीद
उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदना अब और महंगा होने वाला है। आपकी जेब पर अब अच्छा खासा बोझ पड़ेगा। यूपी में (UP Property Rates) सर्किल रेट बढ़ गए हैं। सरकार की ओर से 42 जिलों में सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
अब मार्केट के रेट भी तेज दौड़ेंगे
सर्किल रेट बढ़ने का सीधा असर मार्केट रेट पर भी पड़ेगा। खरीदारों पर बोझ भी पड़ेगा, क्योंकि मार्किट रेट तेजी से बढ़ेंगे। इससे जरूरत के लिए जमीन (UP Property Rates) खरीदने में ही ग्राहकों को पसीना आएगा।
इन जिलों में बढ़े हैं प्रोपर्टी के रेट
देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य यूपी में 42 जिलों में जमीन के दाम बढ़ गए हैं। जिलों में नया सर्किल रेट लागू कर दिया है। अब गाजियाबाद, अमरोहा, कानपुर, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर में सर्किल रेट बढ़ गए हैं।
वहीं साथ में मथुरा, संभल, पीलीभीत, मऊ, देवरिया, भदोही में भी नया रेट लागू है। कुल यूपी के 42 जिलों में सर्किल रेट को रिवाइज किया गया है।
किसानों को होगा लाभ
राज्य में सर्किल रेट बढ़ने का लाभ किसानों को होगा। योगी सरकार के इस कदम से किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिलेगा। साथ सर्किल रेट बढ़ने से राज्य सरकार का भी खजाना भरे जाएगा। इससे किसानों को काफी लाभ होगा।
क्या होता है सर्किल रेट
जमीन के सर्किल रेट (UP Circle Rate) जिलों और क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग होते हैं। सर्किल रेट वो कीमत होती है, जिसके आधार पर जमीन की रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी कैलकुलेट की जाती है। इन्हें समय-समय पर रिवाइज किया जाता है।
रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी बढ़ेगी
सर्किल रेट (UP Property Rates) बढ़ने से रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी पर इसका खासा प्रभाव पड़ा है। सर्किल रेट बढ़ने से जमीन की रजिस्ट्री के दौरान स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्क बढ़ जाता है। मान लो लखनऊ में सर्किल रेट 60,000 से बढ़कर 70,000 प्रति वर्ग मीटर किए गए हैं तो 100 वर्ग मीटर की जमीन पर स्टांप ड्यूटी (मान लें 7% दर पर)42,000 रुपये से बढ़कर 49,000 रुपये हो जाएगी।