Vegetables Prices : सब्जियों के भाव में बिगाड़ा रसोई का बजट, मिर्च से लेकर लहसुन की कीमतों में भी आया उछाल
HR Breaking News : (Vegetables Price Hike) आमतौर पर सब्जियों के भाव रसोई के बजट में ही रहते हैं लेकिन अब पिछले दिनों बेमौसम हुई बरसात की वजह से सब्जियों की कीमतें भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। बताया जा रहा है की बरसात के बाद ही जिले की सब्जी मंडियों में सब्जियों के भाव सातवें आसमान को टच कर रहे हैं।
खासकर हरी मिर्च और लहसुन की कीमतों (garlic prices) में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि सब्जियों के भाव ने गृहणियों की रसोई के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। सब्जियों के बढ़ रहे भाव (rising prices of vegetables) को देखते हुए हर कोई परेशान हो रहा है। आइए खबर में जानते है सब्जियों के ताजा दाम।
सब्जियों के नए दाम
इन दिनों सब्जियों के दाम (prices of vegetables) में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ज्यादातर सब्जियों के दाम पहले के मुकाबले लगभग दोगुने हो गए हैं। इससे आम लोगों के रसोई बजट पर असर पड़ रहा है। राजस्थान की मंडियों में पहले मिर्च 40 रुपये किलो मिलती थी, जो अब 100 रुपये किलो हो गई है। नींबू का दाम 80 रुपये से बढ़कर 140 रुपये किलो हो गया है। लौकी 30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो बिक रही है। मटर और फूलगोभी पहले 20 रुपये किलो थे, जो अब 40 रुपये किलो हो गए हैं।
हरा धनिया और बैंगन पहले 40 रुपये किलो मिलते थे, अब 80 रुपये किलो हो गए हैं। पालक 20 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गया है। शिमला मिर्च 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो बिक रही है। लहसुन पहले 100 रुपये किलो था, जो अब 140 रुपये किलो हो गया है।
कुछ सब्जियों के पहले के दाम (Previous prices of vegetables) उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अब उनके भाव काफी ज्यादा हैं। भिंडी 80 रुपये किलो, करैला 80 रुपये किलो और कैरी 100 रुपये किलो बिक रही है।
कीमत बढ़ने के पीछे का कारण
बरसात के बाद मंडियों में सब्जियों की आवक (Arrival of vegetables in the markets) भी काम हो गई है और डिमांड बढ जाने की वजह से कीमतों में उछाल आया है। सब्जियां की कीमतें बढ़ जाने से महिलाओं का रसोई बजट भी गड़बड़ा गया है। कुल मिलाकर, सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है।
