Traffic e challan : अब ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे कोर्ट कचहरी के चक्कर, घर बैठे दो मिनट में होगा काम
How To Pay Traffic E Challan : ट्रैफिक चालान भरने के लिए अक्सर लोगों को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। अगर आप भी दफ्तरों के चक्कर लगाने या लाइनों में लगने से परेशान हो गए हैं, तो आइए आपको बताते हैं उस तरीके के बारे में जिसके माध्यम से आप घर बैठे 2 मिनट में ट्रैफिक चालान भर सकते हैं।
HR Breaking News : (Traffic E Challan News) ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अपने नियमों को हर रोज सख्त किया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर आपका चालान काट दिया जाता है। अक्सर लोगों को चालान भरने के लिए कोर्ट कचहरी व सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। अगर आपका भी ट्रैफिक चालान (Traffic challan) कट गया है और आप दफ्तर के चक्कर लगाना नहीं चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है।
आपको बता दे की नई तकनीकी के इस दौर में सरकार ने चालान भरने के प्रोसेस को भी डिजिटल बना दिया है। अब आप कुछ ही मिनटों में घर बैठे अपने ई चालान को भर सकते हैं और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं ई चालान को घर बैठे (e-Challan Online Payment) कैसे भरा जाता है।
E Challan क्या होता है?
ई-चालान दरअसल ट्रैफिक पुलिस (traffic police) द्वारा जारी किया जाने वाला एक डिजिटल चालान है। जब भी कोई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन (violation of traffic rules) करता है, तो कैमरों की निगरानी या मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की मदद से चालान तैयार किया जाता है। यह चालान वाहन के नंबर के आधार पर दर्ज किया जाता है और इसकी सूचना संबंधित रजिस्टर्ड मोबाइल (Related Registered Mobile) नंबर पर भेज दी जाती है।
ऑनलाइन चालान भरने का ये होता है प्रोसेस
अगर आप भी घर बैठे ट्रैफिक चालान भरने का तरीका खोज रहे है तो आइए जानते है उस आसान तरीके के बारे में जिसके जरीए आप घर बैठे ट्रैफिक चालान भर सकते है।
1. सबसे पहले वेबसाइट खोलें
चालान भरने के लिए सरकारी वेबसाइट Parivahan Sewa https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट खुलने के बाद “Check Online Services” पर क्लिक करें।
2. अपनी जानकारी डालें
अब वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (driving license number) में से कोई एक भरें। जानकारी डालते ही आपके वाहन से जुड़े सभी बकाया (पेंडिंग) चालान दिख जाएंगे। यहां आप यह भी देख सकते हैं कि चालान किस कारण से कटा है।
3. ऐसे करें पेमेंट
जिस चालान का भुगतान करना है, उसे चुनें और “Pay Now” पर क्लिक करें।
आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से पैसे जमा कर सकते हैं।
पेमेंट सफल होने पर रसीद मिल जाएगी। उसे डाउनलोड या सेव जरूर कर लें।
4. चालान स्टेटस कैसे देखें
अगर सिर्फ यह चेक करना है कि कोई चालान बाकी है या नहीं, तो भी यही तरीका अपनाएं।
अगर स्क्रीन पर “Challan Not Found” लिखा आए, तो मतलब अभी कोई चालान बाकी नहीं है।
5. जरूरी बातों का ध्यान रखें
हमेशा सरकारी वेबसाइट से ही पेमेंट करें।
किसी भी अनजान लिंक या कॉल से भुगतान न करें।
रसीद संभालकर रखें।
समय पर चालान न भरने पर जुर्माना बढ़ सकता है और आगे कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
