दिवाली तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम, जानिये 10 ग्राम सोने का रेट
Diwali Gold Rate : देशभर में सोने की कीमतों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। वहीं जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है तो सोने की कीमत (Sone ki kemat) में गिरावट भी आ रही है। ऐसे में हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि दिवाली तक सोने की कीमत में कितनी गिरावट आने वाली है।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर काफी समय से बना हुआ है। जहां एक और दिवाली से पहले सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब सोने की कीमत में गिरावट (Gold Rate Fall) दर्ज की जा रही है। ऐसे में दिवाली पर सोना खरीदना काफी आसन होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
धनतेरस-दिवाली पर सोने चांदी का रेट
फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी की जमकर खरीदारी (Gold Buying Tips) की जा रही है। इसके ऊपर एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले एक साल में सोने और चांदी की कीमत में 50 प्रतिशत से ज्यादा तक का रिटर्न दर्ज किया जा रहा है। इसके कारण सोने की कीमत में आने वाले दिनों में थोड़ी बहुत गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की जा सकती है।
एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया कि सोने में ये गिरावट आने वाले 3 से 4 महीने में दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा चांदी ने भी सोने की तरह रिटर्न दे दिया है, हालांकि डिमांड (Gold Demand) ज्यादा होने की वजह से आने वाले दिनों में चांदी की कीमत नीचे आना मुश्किल है।
आने वाले दिनों में इतने गिर सकते हैं सोने के दाम
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 26 सितंबर को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड (24K Gold Price) की कीमत 1,16,700 रुपए पर पहुंच गई थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने में इससे ज्यादा तेजी भी दर्ज की जा सकती है। जब जियो पॉलिटिक्स में हालात खराब होते हैं या फिर अमेरिकी (Gold Price in America) राष्ट्रपति भारत के ऊपर फिर से कोई नया टैरिफ लगा देते हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 से 8 महीने का रिकॉर्ड देखे तो सोने में तेजी तभी आई जब अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगा दिया है। भारत-पाकिस्तान तनाव (Gold Price Hike reason) और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अनिश्चितता का माहौल बन गया है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में इन्वेस्टर ने शेयर मार्केट का रुख छोड़कर सेफ हेवन यानी सोने में इंवेस्ट करना बेहतर समझा, इसलिए बीते कुछ महीनों में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है।
26 सितंबर को सोना पहुंचा अपने ऑल टाइम हाई पर
26 सितंबर को दिल्ली सर्राफा बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 141,700 लाख रुपए है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चांदी की कीमत में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं दर्ज की जाने वाली है। उनके मुताबिक बेशक चांदी (Silver Price) में लोग कम इन्वेस्ट करें, हालांकि चांदी की डिमांड में कोई कमी नहीं आने वाली, क्योंकि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में चांदी का यूज तेजी से बढ़ रहा और चांदी के प्रोडक्शन में कोई तेजी नहीं आई है।
