gehu ka Bhav : गिरावट के बाद गेहूं के भाव में तगड़ा उछाल
Wheat Price Today : एक सप्ताह से गेहूं के दाम निचले स्तर पर चल रहे थे। अब अचानक इनमें तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। गिरावट के बाद गेहूं के रेट (wheat rate 10 july) में आई इस तेजी के कारण गेहूं की आवक का ग्राफ भी बढ़ गया है। व्यापारिक गतिविधियां भी फिर से तेज हो गई हैं। आइये जानते हैं किन मंडियों (mandi bhav today) में कहां पहुंच गया गेहूं का रेट।

HR Breaking News - (wheat rate hike)। पिछले कुछ दिनों से गेहूं के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। इस दौरान कभी गेहूं के दाम (wheat rate update) हाई हो रहे हैं तो कभी अचानक गिर रहे हैं। इसी उठापटक के बीच अब गिरावट के बाद एक बार फिर से गेहूं के दाम (gehu ka rate) उछल गए हैं।
कई मंडियों में गेहूं के भाव में जबरदस्त बढ़ौतरी हुई है, इसका सीधा फायदा किसानों को अधिक मुनाफे के रूप में मिल रहा है। जिन राज्यों में गेहूं की बिक्री अब तक एमएसपी (wheat MSP) के आसपास हो रही थी, वहां अब इससे ऊंचे भाव पर गेहूं खरीदा जा रहा है।
इतना हो गया गेहूं का अधिकतम रेट-
गेहूं का भाव (gehu ka bhav) कुछ दिन पहले तक तो 2455 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास ही था, जो इसके एमएसपी 2425 रुपये से मामूली ऊपर था। अब गेहूं के अधिकतम दाम कुछ राज्यों की मंडियों (mandi bhav 10 july 2025) में तो 3100 रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच चुके हैं।
गेहूं के न्यूनतम रेट कहीं एमएसपी से ऊपर तो कहीं नीचे हैं। मध्य प्रदेश (MP wheat price) की विदिशा मंडी और राजस्थान की उदयपुर में मंडी (rajasthan mandi bhav) में गेहूं के भाव क्रमश: 3200 व 3400 रुपये से अधिक हैं। उत्तर प्रदेश (UP wheat price) में अधिकतर जगह गेहूं का अधिकतम रेट 2500 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर है।
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बड़ामलहरा 2446 2469
अलीराजपुर 2011 2061
आरोन 2658 2671
धार 2181 2213
गंजबासौदा 2731 2832
हनुमाना 2412 2419
बनापुर 2551 2598
बरेली 2208 2487
भांडेर 2481 2499
बुरहानपुर 2649 2671
खतेगांव 2012 2553
विदिशा 3181 3298
इंदौर 2388 3021
जोबत 2485 2498
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव
मंडी न्यूनतम अधिकतम
अलीगढ़ 2447 2527
घिरौर 2418 2581
मोहम्मदाबाद 2478 2497
अकबरपुर 2411 2557
बछरावां 2458 2481
मोठ 2511 2612
फैजाबाद 2320 2395
हरगांव 2456 2466
आनंदनगर 2458 2512
बंथरा 2571 2589
पुखरायां 2431 2449
सहारनपुर 2449 2658
बरौत 2458 2618
मोहम्मदी 2167 2281
नोट - गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।