Cibil Score 800 होने पर भी कैंसल हो जाएगा आपका लोन, जान लें क्या है कारण
Cibil Score Updates :सिबिल स्कोर के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के बैंकिंग व्यवहार का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर आप लोन लेने जाते हैं तो बैंक आपको सिबिल स्कोर (CIBIL Score Update) के आधार पर ही जज करता है। परंतु, क्या सिबिल स्कोर अच्छा होते हुए भी लोन रिजेक्ट हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस सवाल का विस्तृत जवाब कारणों सहित।
HR Breaking News (CIBIL Score) सिबिल स्कोर एक तीन अंकों की वो संख्या है, जिसके आधार पर तय किया जाता है कि आपको लोन मिलेगा या नहीं। यह संख्या आपकी बैंकिंग हिस्ट्री में रिपेमेंट या ईएमआई पेमेंट पर निर्भर करती है। आम तौर पर 800 सिबिल स्कोर को काफी अच्छा माना जाता है। बहुत कम लोगों का यहां तक सिबिल स्कोर पहुंचता है। परंतु, इतना सिबिल स्कोर होने पर भी आपका लोन फाइल रिजेक्ट हो सकता है।
लोन रिजेक्ट का पहला कारण
अच्छा सिबिल स्कोर होने के बावजूद लोन रिजेक्ट होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि अगर आपकी नौकरी बार-बार बदल रही है या आपकी कमाई में उतार-चढ़ाव हो रहा है तो बैंक को इस बात की आशंका रहती है कि आप लोन की EMI (Loan EMI Tips) समय पर चुकता नहीं कर सकेंगे। इस परिस्थिति में बैंक आपके लोन की एप्लिकेशन को रिजेक्ट (Rejection of loan application) कर सकता है। इसलिए लोन के लिए अप्लाई करने से पहले इस बात पर जरूर गौर करें।
दूसरा कारण ये बन सकता है
अगर आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा लोन या क्रेडिट कार्ड की EMI (Credit Card EMI) में पहले से ही जा रहा है तो इससे आपका debt-to-income रेशियो हाई माना जाता है। अगर ऐसा होता है तो इससे बैंकों को लगता है कि आप अपने काम के लिए ज्यादातर लोन (Loan News)पर निर्भर हैं और इस वजह से वो आपको नया लोन देने से इनकार कर सकता है।
लोन रिजेक्ट का यह हो सकता है तीसरा कारण
अगर आपने कुछ महीनों के भीतर ही कई क्रेडिट कार्ड, लोन या EMI स्कीम्स के लिए अप्लाई किया है तो इससे बैंक आपको क्रेडिट हंगरी (Credit Hungry) मान सकता है और इससे उनको लगता है कि आप वित्तीय रूप से दबाव में हैं और जिसके चलते आपका लोन रिजेक्ट (Loan Reject) हो सकता है।
चौथा कारण भी है अहम
आपके लोन के रिजेक्ट होने का कारण आपके क्रेडिट रिपोर्ट (Credit Report) में कोई लेट पेमेंट है या फिर डिफॉल्ट, गलत जानकारी या पेंडिंग सेटलमेंट है वह भी हो सकता है। इससे भी बैंक आपको आशंका की दृष्टि से देखते हैं और इसके बाद भले ही आपका स्कोर (good cibil score) ठीक-ठाक ही क्यों ना हो तो भी आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है।
5वां कारण यह है
लोन रिजेक्ट होने का पांचवां कारण काफी अहम है। बता दें कि अगर आप किसी डिफॉल्टेड लोन (Defaulted Loans)के लिए गारंटर बने हो या किसी ऐसे को-एप्लिकेंट के साथ लोन लिया हो जिसकी क्रेडिट हिस्ट्री (Wrong Credit History) खराब रही हो तो इससे बैंक आपको लोन देना जोखिम भरा मान सकता है और इसके चलते आपकी नई एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकती है।
