home page

HISAR CORONA UPDATE : हिसार में Corona महामारी ने पकड़ी रफ्तार, रिकॉर्ड 423 मामले आए, दो की मौत

HR BREAKING NEWS. हिसार में Corona महामारी की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को आए 423 पॉजिटिव मरीजों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। Corona से दो और मरीजों की मौत हुई है। महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 349 पर पहुंच गया है।
 | 
HISAR CORONA UPDATE : हिसार में Corona महामारी ने पकड़ी रफ्तार, रिकॉर्ड 423 मामले आए, दो की मौत

HR BREAKING NEWS. हिसार में Corona महामारी की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को आए 423 पॉजिटिव मरीजों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। Corona से दो और मरीजों की मौत हुई है। महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 349 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास कर्मचारियों की कमी होने के कारण कांन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग धीमी चल रही है। जिसके कारण केस बढ़ रहे है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में बेड भरते जा रहे है। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में अभी 60 बेड की व्यवस्था है। अब वहां से गंभीर मरीजों को पीजीआई रेफर किया जा रहा है।

शनिवार को Corona मरीजों का आंकड़ा 423 पार चला गया। दो और Corona मरीज की मौत हुई है। लगातार बढ़ रहे Corona के मामलों के बावजूद भी नागरिक अस्पताल में सैंपलिंग का काम धीमा चल रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद भी Corona मरीजो पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है। शहर के प्राइवेट अस्पतालों में बेड कम पड़ रहे है। 

कोरोना का MAHA KUMBH : KUMBH मेले में साधुओं के बीच बढ़ रहा कोरोना, प्रदेश में एक महीने के अंदर कोरोना के मामलों में 8814% का इजाफा

पुलिस काट रही चालान:

प्रदेश में Corona मामले बढ़ने के साथ की पुलिस ने सख्ती कर दी है। शहर के हर चौक चौहरों पर पुलिस कर्मी बिना मास्क पहनने वालों के चालान काट रही है। गत दिवस 700 से अधिक चालान काटे गए। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिए है कि जो भी बिना मास्क के दिखाई दे उसका चालान किया जाए। इसके अलावा रात के समय नाइट कर्फ्यू के दौरान नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जाए। जो बाहर से आ रहे है उनकी अच्छी तरह से जांच की जाए। उन्होंने मास्क पहना है या नहीं।

YOGI ADITYANATH की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, हुए सेल्फ आइसोलेट

नहीं बन रहे कंटेनमेंट जोन :

जिले में Corona केस बढ़ रहे है। पिछले साल जहां केस आने के बाद प्रशासन द्वारा वहां पर कंटेनमेंट जोन बना दिया जाता था और रास्ते को ब्लॉक कर दिया जाता था। लेकिन, इस बार ऐसा कुछ नहीं देखने को मिल रहा। जबकि पिछले साल के मुकाबले इस बार केस ज्यादा आ रहे है। सैंपलिंग का काम भी धीमी गति से चल रहा है। जो सैंपल लिए जा रहे है उनकी रिपोर्ट भी तीन से चार दिन में आ रही है। फिलहाल जिला प्रशासन द्वारा माईक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे है।

CORONA : CORONA का बढ़ा खौफ- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला हुए COVID-19 पॉजिटिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भी इनफैक्टिड

349 की हो चुकी है मौत :

जिले में अभी तक Corona से 349 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 423 नए केस कोरोना के सामने आए। Corona मरीजों की संख्या बढ़कर 20028 पर पहुंच गई है। इनमें से 17639 ठीक हो चुके है। 2040 मरीज एक्टिव चल रहे है। रिकवरी रेट 88 प्रतिशत पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट हर रोज घटता जा रहा है।

CORONA : Corona की दूसरी लहर हुई बेकाबू, रिकॉर्ड 379 नए केस सामने आए, चार मरीजों की मौत

मास्क का इस्तेमाल करें :

पिछले साल की बजाय इस बार केस तेज गति से बढ़ रहे है। मृत्यु दर में भी इजाफा हो रहा है। जहां तक हो सकें मास्क का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। आइसोलेशन वार्ड में 60 बेड की व्यवस्था है। इनमें से 55 पर ऑक्सीजन की सुविधा है।

डॉ. अजय चुघ, नागरिक अस्पताल, हिसार