home page

पत्नी को सैलून का काम नही आया पसंद तो नगर निगम में जेई पति ने तोड़फोड़ करवा बदल दिया इमारत का हुलिया

HR BREAKING NEWS. ViraL Khabar : सरकारी कर्मचारियों की दादागिरी के कई मामले आपने सुने होंगे। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम नगर निगम इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आरोप है कि निगर निगम के जेई ने एक सैलून का हुलिया इसलिए बिगाड़ गिया क्योंकि उसकी पत्नी को सैलून पसंद नहीं आया। जैसे ही जेई को पत्नी की शिकायत मिली जेई साहब ने भी अतिक्रमण हटाओ दस्ता भेजकर सैलून के आगे लगे साइन बोर्ड और शेड को तुड़वा दिया।

 | 
पत्नी को सैलून का काम नही आया पसंद तो नगर निगम में जेई पति ने तोड़फोड़ करवा बदल दिया इमारत का हुलिया

बताया जा रहा है कि नगर निगम के जेई की पत्नी भाई की शादी के लिए मेकअप करवाने के लिए आई थी, लेकिन सैलून संचालक आरोप है कि मेकअप के संबंध में उन्हें पहले नहीं बताया गया था और मेकअप का उनके पास सामान भी उपलब्ध नहीं था, लेकिन फिर भी वो सेवाएं देने के लिए वह तैयार थे, लेकिन अधिकारी की पत्नी ने उनसे झगड़ना शुरू कर दिया। जेई की पत्नी ने सैलून के स्टाफ से अभद्रता करते हुए गलत शब्दों का भी प्रयोग किया और नगर निगम में जेई के पद पर तैनात अपने पति को फोन घुमा दिया।


आरोप है कि पत्नी की शिकायत पर जेई ने नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की बात कहते हुए सैलून के आगे लगे साइन बोर्ड और शेड आदि को तुड़वा दिया। शिकायतकर्ता की मानें तो अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल उनकी दुकान को ही निशाना बनाया गया। जो दर्शाता है कि नगर निगम के जेई ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।


इस पूरे मामले का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। सैलून संचालक की ओर से मामले की शिकायत की गई है। अभी तक इस बारे में नगर निगम और जेई ने कोई पक्ष नहीं रखा है।

News Hub