home page

SI के बाद अब सरकारी चपरासी ने रखी फॉर्च्यूनर की डिमांड, नही हुई शादी…

फरीदाबाद। आर्म्ड फॉर्स के एसआई द्वारा दहेज मांगे जाने के मामले के बाद हरियाणा में दहेज मांगने का एक और मामला सामने आया है। जिसमें सरकारी चपरासी ने दहेज में लड़की वालों से फॉर्च्यूनर कार और साढ़े चार लाख रूपए नगद मांगे हैं। आपको बता दें कि यह मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है। कृषि
 | 
SI के बाद अब सरकारी चपरासी ने रखी फॉर्च्यूनर की डिमांड, नही हुई शादी…

फरीदाबाद। आर्म्ड फॉर्स के एसआई द्वारा दहेज मांगे जाने के मामले के बाद हरियाणा में दहेज मांगने का एक और मामला सामने आया है। जिसमें सरकारी चपरासी ने दहेज में लड़की वालों से फॉर्च्यूनर कार और साढ़े चार लाख रूपए नगद मांगे हैं। आपको बता दें कि यह मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है।

कृषि विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत युवक ने शादी से कुछ दिन पहले लड़की वालों को फोन कर फॉर्च्यूनर गाड़ी और की डिमांड की। विशाल की शादी 27 नवंबर को होनी थी। लेकिन दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते वह बारात लेकर नहीं पहुंचा और लड़की वाले बारात आने की राह ताकते रहे।

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पांच बेटियां है। वें किस-किस को इतना दहेज देंगे। हालांकि जिस लड़की की अब शादी होनी थी वह बहुत पढ़ी-लिखी भी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि यह दहेज मांगने का दूसरा मामला वायरल हुआ है। इससे पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गांव धनौंदा के युवक द्वारा दहेज मांगने का मामला काफी चर्चा में रहा। आर्म्ड फोर्स में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात धनौंदा के युवक सोनू की शादी गांव आकोदा में फिक्स हो गई थी।

जिसके बाद सोनू ने होने वाली दुल्हन को फोन कर दहेज में अल्टो की जगह क्रेटा गाड़ी और बढ़िया सामान देने की मांग की। इसके बाद वर पक्ष वधू पक्ष के घर बारात लेकर नहीं पहुंचा और यह शादी नहीं हो सकी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने वर पक्ष पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। बीते दिनों ही लड़की व उसके परिजनों ने इस मामले में एसपी व डीसी से मुलाकात भी की।