अंबाला में व्यक्ति ने चलती बस से लगा दी छलांग : कैंट के अस्पताल में भर्ती

अंबाला। बस में सफर के दैरान सोना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दरअसल अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास एक व्यक्ति अपना स्टेशन पीछे छुटने के कारण हरियाणा रोडवेज की चलती बस से कूद गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि व्यक्ति सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बस चालक ने ब्रेक लगाकर डॉयल 112 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर उपचार के लिए व्यक्ति को कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बेसुध होने के कारण कोई जानकारी नहीं दे पाया। आधार कार्ड के अनुसार व्यक्ति की पहचान बिहार के गाजीपुर निवासी उमेश के रूप में हुई। हादसा शनिवार देर रात का है।
दरअसलहरियाणा रोडवेज चालक की अनुसार वह कालका से बस लेकर कुरुक्षेत्र की तरफ जा रहे थे। उस समय व्यक्ति भी बस में सवार हो गया था। अंबाला बस स्टैंड की टिकट ली थी। बस स्टैंड पर काफी देर वह रूके भी लेकिन नींद में होने के कारण वह उठा ही नहीं। जैसे ही 5 किलोमीटर आगे मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ही व्यक्ति की आंख खुल गई। यात्रियों से पूछने के बाद उसे पता लगा कि वह काफी आगे पहुंच गया। देखते ही देखते बस की रफ्तार टांगरी पुल पर धीमी हुई तो व्यक्ति ने छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था।
करीब आधा घंटे तक बस में सवार सवारियां भी परेशानी रही। आखिर में पुलिस ने रोडवेज चालक की जानकारी लेकर उसे आगे रवाना कर दिया। व्यक्ति कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। यात्रियों के अनुसार व्यक्ति को कई बार रूकने के लिए बोला ताकि शाहबाद से उसे वापस अंबाला आने की बस मिल जाएगी। किसी की नहीं सुनी। वह हिमाचल के बद्दी में लेबर का काम करता है। जरूरी काम के चलते वह अंबाला आया था। डॉक्टर के मुताबिक व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटें आई है।