home page

विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला, परिजन बोले सुसरालजनों ने मार कर लटकाया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के न्यू जवाहर नगर की गली नंबर तीन में रहने वाली विवाहिता सीमा का शव सोमवार सुबह घर में मोनटी पर प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला। मृतका के भाईयों ने ससुरालजनों पर सीमा की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर एचटीएम
 | 
विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला, परिजन बोले सुसरालजनों ने मार कर लटकाया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के न्यू जवाहर नगर की गली नंबर तीन में रहने वाली विवाहिता सीमा का शव सोमवार सुबह घर में मोनटी पर प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला। मृतका के भाईयों ने ससुरालजनों पर सीमा की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना प्रभारी सुखजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजन जो बयान देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पिता की दवा लेने घर से निकले अध्यापक का शव तोशाम मार्ग पर जली हालत में मिला

2007 से कर रहे थे परेशान

कैथल जिला के रहने वाले प्रेम सिंह ने बताया कि बहन सीमा की शादी करीब बीस साल पहले कौथ कलां गांव के रहने वाले अमरनाथ के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद वे हिसार की अम्बेडकर बस्ती में रहने लगे। आरोप है कि 2007 से अमरनाथ का सीमा के साथ मनमुटाव चल रहा था। इसी बात को लेकर सीमा को परेशान करते थे। अक्सर मारपीट करते थे। जिसके चलते चार चार महीने वह मायके में रहती थी। जब वह ससुराल आती तो उसे दोबारा से परेशान किया जाता। जिस कारण वह मायके में ज्यादा समय रहती थी। चार दिन पहले ही अमरनाथ उसे लेकर आया था। दो दिन पहले भी फोन पर बातचीत हुई थी। उस वक्त तक सब ठीक था। आज सुबह सूचना मिली की सीमा ने फांसी का फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो बहन का शव घर की मोनटी पर प्लास्टिक की रस्सी के जरिए लटक रहा था। उनका कहना है कि एक पांव कुर्सी पर था और दूसरा पांव जमीन पर था। आरोप है कि ससुराजनों ने पहले सीमा की हत्या की उसके बाद शव को लटका दिया ताकि मामला सुसाइड का लगे। उनका कहना है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले की जांच कर रहे है

न्यू जवाहर नगर में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। सुखजीत सिंह, थाना प्रभारी, एचटीएम, हिसार

News Hub