महिला मरीज के साथ आई युवती ने चिकित्सक को जड़ा थप्पड़, हंगामे के बाद चिकित्सकों ने की हड़ताल

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार जिला के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में देर रात इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हिमांशु को एक युवती ने थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो वायरल हो गई। गुस्साएं चिकित्सकों ने शुक्रवार सुबह हड़ताल कर दी। आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग रखी गई। पुलिस ने आरोपित युवती और एक युवक के खिलाफ धारा 188, 323, 452 और अन्य के तहत केस दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद चिकित्सकों ने हड़ताल खत्म की। इस बारे में पीएमओ को भी चिकित्सकों की तरफ से शिकायत दी गई है। वहीं अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोलने की मांग रखी गई है। वहीं दूसरी तरफ ओपीडी न होने के कारण मरीजों का बुरा हाल था।
चोरों के हौसलें बुलंद, घर, मेडिकल स्टोर, डाकखाना, सीएससी और होलसेल की दुकान को बनाया निशाना
डॉक्टरों की सुरक्षा रामभरोसे
देर रात को डॉक्टर को थप्पड़ मारने की घटना के बाद सुबह नागरिक अस्पताल के चिकित्सक एकत्रित हुए और दो घंटे के लिए ओपीडी बंद कर दी। रोष जताते हुए सोसायटी ऑफिस गए और वहां पर बैठक की। बैठक के दौरान चिकित्सकों ने देर रात को हुए घटनाक्रम की निंदा की और कहा कि जब तक दोनों आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता हड़ताल जारी रहेगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोलने की मांग भी रखी गई। डॉक्टर सुरेश और अन्य का कहना है कि डॉक्टर दिनरात मरीजों की सेवा कर रहा है उसके बावजूद भी डॉक्टरों के साथ हाथापाई हो रही है। रात वाली घटना का विडियो है जिसमें युवती पहले विडियो बना रही है और उसके बाद जब डॉक्टर मना करता है तो उसे थप्पड़ जड़ दिया था। ऐसे में डॉक्टरों की सुरक्षा रामभरोसे है। डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है उसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त की और मरीजों को देखा।
उमस और गर्मी में मरीजों का बुरा हाल
डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दवा लेने आए मरीजों का बुरा हाल था। ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों का कहना है कि वे सुबह से लाइन में लगे हुए है लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं आया। उमस और गर्मी से बुरा हाल है। पता नहीं डॉक्टर कब आएगें।
मरीज को दवा दे दी थी
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हिमांशु का कहना है कि महिला के पेट में दर्द था। उसको इंजेक्शन लगा दिया था। इसी दौरान दुर्घटना में घायल व्यक्ति आया हुआ था उसका इलाज चल रहा था। एक युवती बार बार आ रही थी और कह रही थी मरीज को दवा दे दो। उसे कहा कि मरीज को दवा दे दी है। थोड़ी देर में आराम आ जाएंगा। इसी दौरान वह वीडियो बनाने लगी जब उसे ऐसा करने से रोका तो हाथापाई करने लगी।
डॉक्टर हिमांशु
रिश्वत मामले में दोषी करार दिए गए तहसील कल्याण अधिकारी को सुनाई चार साल की सजा
बार बार चक्कर काटने के बाद नहीं दी दवा
जिस युवती पर आरोप लगे है उसका कहना है कि रात को एक परिचित को दवा दिलवाने के लिए आई थी। बार बार डॉक्टर के पास चक्कर काटने के बाद भी मरीज का इलाज नहीं किया। वह दर्द से कहरा रही थी। उसके बाद डॉक्टर की वीडियो बनाने लगी तो उसने फोन छीन लिया। इस दौरान उसके साथ हाथापाई हो गई।
दोनों को किया गिरफ्तार
डॉक्टर की शिकायत पर एक युवक और युवती पर केस दर्ज किया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर कप्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी, हिसार