केजरीवाल ने साधा निशाना: गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर देंगे, हिम्मत है तो मैदान में आओ

HR BREAKING NEWS केजरीवाल ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।
जब भगवंत मान की पत्नी ने कहा या मुझे छोड़ दो या भारत छोड़ दो
भाजपा यह कहकर एमसीडी के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे हैं। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बनाकर लोकसभा चुनाव टाले जा सकते हैं?
भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी (आप) से घबरा के भाग गई? हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पर करवा के दिखाओ।
इसके साथ ही आज दिल्ली विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा एमसीडी चुनावों को समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो हम राजनीति छोड़ देंगे। दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के एक दिन बाद उन्होंने यह ऐलान किया है।
गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट से दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दिल्ली में निगम चुनाव टलने वाले हैं? राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने फिलहाल इस संभावना को खारिज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो चुनाव समय पर होंगे या टलेंगे, यह फैसला 18 अप्रैल के बाद होगा।