Rewari Sainik School में दाखिला प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें
HR Breaking News (Rewari Sainik School) सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में छात्रों के लिए प्रवेश (Admission in Sainik School Rewari) का मौका आया है। सफल अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर दाखिला मिलेगा। अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो चलिए खबर में जानते हैं कि आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें के बारे में -
रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होते हैं सैनिक स्कूल
शैक्षणिक सेशन 2027-28 (Academic session 2027-28) के लिए कक्षा छठी, नौवीं में दाखिले के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। दोनों कक्षा में छात्राओं के लिए भी सीटें तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 2 दिसंबर 2026 तक NTA की वेबसाइट पर अप्लाई (Apply on NTA website) कर सकते हैं। एंट्र्री एग्जाम 31 जनवरी 2027 को होगा। डीसी का कहना है कि सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित किए जाते हैं।
छठी में लड़कों-लड़कियों के लिए संभावित सीटें
यहां विद्यार्थियों को सामान्य शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व, क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का मौका मिलता है। एंट्री एग्जाम और चिकित्सा जांच में सफल अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर दाखिला मिलेगा। कक्षा छठी में लड़कों के लिए 67 और लड़कियों के लिए 33 सीटें संभावित है। नौवीं में लड़कों के लिए 30 और लड़कियों के लिए 15 सीटें (seats for boys in class 9) होगी।
हरियाणा के छात्रों के लिए रिजर्व सीटें
हरियाणा के छात्रों के लिए 67 प्रतिशत और अन्य राज्यों के लिए 33 प्रतिशत सीटें (Seats for Haryana students) तय की गई है। आरक्षण में SC को 15,ST को 7 और OBC को 27 प्रतिशत सीटें मिलेंगी। रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए तय प्रोविजन (Provision for children of ex-servicemen) के मुताबिक 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी।
छठी में एंट्री के लिए विद्यार्थियों का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना जरूरी है।
किस मोड में होगी ये परीक्षा
नौवीं के लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच तय की गई है। छठी की परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें गणित के 50, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता के 25-25 क्वेश्चन होंगे। नौवीं की परीक्षा 400 अंको की होगी, जिसमें गणित के 50 और अंग्रेजी, बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान (Rewari Sainik School ke exams) के 25-25 क्वेश्चन होंगे। परीक्षा बहुविकल्पीय और पेन-पेपर मोड से होगी।
कब तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
एग्जाम के आवेदन के लिए आप 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और इसके बाद फिर विलंब शुल्क के साथ आपको 3 से 6 दिसंबर के बीच आवेदन (Application with late fee) करना होगा। आवेदन में संशोधन के लिए 7 से 9 दिसंबर तक का वक्त दिया गया है और 11 दिसंबर को परीक्षा शहरों की जानकारी उपलब्ध होगी।
25 जनवरी को प्रवेश पत्र आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और 31 जनवरी 2027 को प्रवेश परीक्षा हो गी, जिसके लिए आप आवेदन की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।
