hrbreakingnews.com

HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, 6 और 7 नवंबर को होगा बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन

HTET Biometric Verification : HTET अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन (HTET Biometric Verification) का एक ओर मौका दे दिया गया है। अब अभ्यर्थी 6 और 7 नवंबर को बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन करवा सकते हैं। जिन भी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन का काम अधूरा रह गया था। अब वो भिवानी मुख्यालय पहुंचकर वेरीफिकेशन का कार्य पूरा करा सकते हैं।

 
HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, 6 और 7 नवंबर को होगा बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन

HR Breaking News (HTET Biometric Verification) HTET अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। इन अभ्यर्थियों (HTET News) को एक बार फिर वेरीफिकेशन का मौका दिया गया है। बोर्ड की ओर से इन अभ्यर्थियों को दो दिन का अवसर दिया है। इस दौरान अभ्यर्थी भिवानी मौजूद बोर्ड मुख्यालय में जाकर प्रोसेस को पूरा करा सकेंगे। इससे पहले भी बोर्ड की ओर से इन्हें मौके दिए गए थे। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से- 

कब हुई थी htet  की परीक्षा 


htet 2025 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (Biometric verification for HTET 2025) का एक और मौका दिया है। अभ्यर्थी 6 और 7 नवंबर 2026 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में यह प्रोसेस पूरी करवा सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा का कहना है कि एग्जाम 4 व 5 जुलाई को हुई थी और रिजल्ट 22 अगस्त को डिक्लेयर कर दिया गया था।

 

कब कब मिला था अभ्यर्थियों को वेरिफिकेशन का मौका 


इससे पहले 10 से 12 अगस्त, 30 और 31 अगस्त और 4 अक्टूबर को भी अभ्यर्थियों (HTET 2025 Result Updates) को वेरिफिकेशन का मौका मिला था। उनका कहना है कि जिन अभ्यर्थियों को सिर्फ 1 या 2 मौके मिले हैं और जिनका रिजल्ट RLV दिखाया गया है, वह तय तिथियों पर प्रोसेस को पूरी करवा सकते हैं।

 

कितनी होगी htet परीक्षा की फीस 


जो भी अभ्यर्थी तीन मौके मिलने के बाद भी अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें 6 नवंबर तक बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 28 में प्रतिवेदन देना होगा। इसके अलावा htet परीक्षा की फीस (htet exam fees) और जुर्माना राशि भी जमा करवानी होगी और 6 व 7 नवंबर सत्यापन कराना होगा। बोर्ड मुख्यालय में इसके लिए केंद्र भी स्थापित किया है और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी यहां पहुंचकर प्रोसेस को पूरा करवा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को लाने होंगे ये दस्तावेज


अभ्यर्थियों को फोटो युक्त मूल पहचान पत्र और मूल एंट्री लेटर लाना जरूरी होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर सूचना भेजी जा रही है। तय तिथियों में वेरिफिकेशन नहीं करवाने वाले अभ्यर्थियों का एग्जाम रिजल्ट (Exam result of HTET) का ऐलान नहीं किया जाएगा।