hrbreakingnews.com

haryana cet pass 9000 : सीईटी पास युवाओं के 1 नवंबर से होंगे आवेदन! 9000 रुपये लेने की जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

 
haryana cet pass 9000 : सीईटी पास युवाओं के 1 नवंबर से होंगे आवेदन! 9000 रुपये लेने की जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

Haryana CET Pass 9000 : हरियाणा में CET pass युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। CET pass युवाओं को हरियाणा सरकार की तरफ से 9000 रुपये देने का ऐलान किया गया था। हालांकि उस समय यह नहीं बताया गया था कि इसका क्राइटेरिया क्या रहेगा और इसको कैसे इंप्लीमेंट किया जाएगा। अब हरियाणा के CET Pass युवाओं को 9000 रुपये देने को लेकर कई अपडेट्स सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से सीईटी रिजल्ट आने के 1 साल तक नौकरी न मिलने पर CET pass को 9000 रुपये देने की बात कही गई थी। 
 

 

haryana cet pass 9000 योजना का लाभ 


हरियाणा के युवाओं के लिए सरकार की तरफ से हर साल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। यह एक प्राथमिक परीक्षा है, जिसके बाद CET Group C के पदों के लिए द्वितीय परीक्षा अलग-अलग विभाग के अनुसार होती है। पहली परीक्षा पास करने वाले युवाओं के लिए सरकार की तरफ से रोजगार मुहैया करने में देरी होने पर कुछ आर्थिक राहत देने के लिए सरकार की तरफ से 9000 रुपये देने की योजना का संचालन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से इसका ऐलान किया गया था। इन युवाओं को आर्थिक रूप से कुछ सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 


haryana cet pass 9000 Yojana Overview

Article Tital haryana cet pass 9000
eligibility CET Pass
Yojana Affiliated with Educated Youth Allowance and Honorarium Scheme-2016
Official Website https://hrex.gov.in/
Application process Download PDF
Compulsory enrolment रोजगार कार्यालय
रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का तरीका click here
saksham yuva scheme Update Download PDF
Saksham Yojana Sign UP
Saksham Yojana Login 
Antyodaya SARAL Portal https://saralharyana.gov.in/
Antyodaya SARAL Portal Sign Up
Antyodaya SARAL Portal Log in
Saksham Yuva Application Status Click Here
Our Website Click Here

  

cet pass 9000 Yojana 100 घंटे काम का मिलेगा रुपया haryana cet pass bhatta yojana apply online 


हरियाणा में सरकार की तरफ से सर्वे में पाया गया है कि 5.40 लाख युवा CET Pass है। खबरें हैं कि इन सभी युवाओं को 1 नवंबर यानि हरियाणा दिवस से cet pass 9000 Yojana का लाभ देने की तैयारी है। हालांकि, इसपर कन्फर्मेशन कहीं नहीं है। इसकी कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं है। फिर भी कुछ समय पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की तरफ से विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार स्किल डेवलपमेंट और उद्देश्य की प्रशिक्षण विभाग एवं हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की गई थी। इसमें बताया जा रहा है कि CM Nayab Singh Saini ने अधिकारियों से इस योजना को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की बात कही थी। यानी की पूर्ण संभावना है कि हरियाणा में इस योजना को जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसको 1 नवंबर से लागू या फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। 

 

cet pass 9000 Yojana महत्वपूर्ण बात
हरियाणा सरकार की तरफ से सीईटी रिजल्ट आने के 1 साल तक नौकरी न मिलने पर CET pass को 9000 रुपये देने की बात कही गई थी। CET Result 2025 की 5 दिसंबर को आया था, ऐसे में मियाद 4 दिसंबर 2026 को पूरी होगी और हो सकता है कि सरकार 1 नवंबर से एप्लिकेशन शुरू करके दिसंबर से इसका लाभ बेरोजगार युवाओं को देना शुरू कर दे। सर्वे के अनुसार हरियाणा में 5 लाख 40 हजार 428 सीईटी पास युवा मिले हैं। अभी सरकार के पास यह योजना लागू करने में समय है। 


अगर 1 नवंबर से cet pass 9000 Yojana को लागू किया जाता है और इसको Saksham Yuva Yojana 2026 के तहत जोड़कर इंप्लीमेंट किया जाता है तो युवाओं को इसके लिए आवेदन करना होगा। बता दें कि हरियाणा सरकार ने 13 नवंबर 2024 को घोषणा की थी कि cet pass 9000 Yojana के तहत उम्मीदवारों को नौकरी न मिलने पर राज्य सरकार 2 साल तक 9000 रुपये प्रति महीना देगी। सक्षम योजना के तहत अलग-अलग कैटेगरी में फिलहाल 1200 से लेकर 9500 रुपये तक का भत्ता व मानदेय मिलता है। ऐसे में अगर सरकार की तरफ से सक्षम युवा योजना के तहत पैसे दिए जाएंगे तो चलिए जानते हैं cet pass 9000 Yojana के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या रहेगी। 

 

 

क्या है Saksham Yuva Yojana 2026
Saksham Yuva Yojana 2026 हरियाणा सरकार की तरफ से 2016 में शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत 10वीं 12वीं व ग्रेजुएट युवाओं को 100 घंटे काम के बदले मानदेय व भत्ता के रूप में पैसा दिया जाता है। इसमें अनइंप्लॉयमेंट एलाउंस प्लस मानदेय दोनों मिलते हैं। इस योजना में प्रमुख रूप से 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए ज्यादा प्रावधान है। पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को इसमें और भी अधिक पैसा मिलता है। 

 

haryana cet pass 9000 : सीईटी पास युवाओं के 1 नवंबर से होंगे आवेदन! 9000 रुपये लेने की जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया
haryana cet pass 9000 : सीईटी पास युवाओं के 1 नवंबर से होंगे आवेदन! 9000 रुपये लेने की जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया


Haryana CET pass 9000 सक्षम युवा योजना के लिए योग्यता 
1. हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य।
2. आवेदक सम्बन्धित रोजगार कार्यालय के लाईव रजिस्टर पर पंजीकृत होना चाहिए। यदि 12वीं/नात्तक/नातकोत्तर पात्र आवेदक पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो विभाग की वैबसाईट (एचआरएक्स. जीओवी.इन) पर साथ-2 अपना नाम पंजीकृत करवा सकता हैं।
3. पात्र स्रातकोत्तर/स्रातक डिग्री केवल पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और यूटी चंडीगढ़ या एनसीटी दिल्ली या हरियाणा में स्थित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त की जानी हैं।
4. आवेदक द्वारा 12वीं परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी, केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड, दिल्ली और आई सी एस ई बोर्ड, दिल्ली से संबद्ध उस मान्यता प्राप्त विद्यालय से नियमित विधार्थी के रूप में पास की होनी चाहिए, जो हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ में ही स्थित हो।
5.12वीं आवेदक की आयु 18 से 35 और स्रातक/ नातकोत्तर आवेदकों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
6. आवेदक की 12वीं परीक्षा पत्राचार / राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय के माध्यम से उत्तीर्ण नहीं होनी चाहिए।
7. आवेदक पूर्णकालिक पाठ्यक्रम के तहत एक नियमित छात्र नहीं होना चाहिए।
8. आवेदक सरकारी सेवा से बर्खास्त न किया गया हो।
9. आवेदक किसी भी तरह के रोज़गार जैसे कि सार्वजनिक/निजी क्षेत्र/अर्ध-सरकारी और स्वरोज़गार में शामिल नहीं होना चाहिये।
10. आवेदक की सभी स्त्रोतों से वार्षिक पारिवारिक आय 3.00 लाख रूपये से अधिक न हो।
11. मानदेय अधिकतम सीमा 3 वर्ष (36 महीने) तक या 35 वर्ष की उम्र, जो भी पहले हो, तक देय होगा। तीन वर्ष की अवधि मानद कार्य प्रदान करने की तिथि से प्रारम्भ होगी और 35 वर्ष की आयु का निर्धारण सटीक 35 वर्ष पूरे होने की तिथि के आधार पर होगा।


Saksham Yuva Yojana 2026 Allowance

10th pass 100 रुपये  पुरानी योजना के तहत लाभ ले रहे आवेदकों को 35 वर्ष की आयु पूरी होने तक भत्ता दिया जाएगा। 01.11.2016 से लागू नई योजना के तहत, न्यूनतम योग्यता 10+2 है।  
10+2 1,200 रुपये
Graduates 2,000 रुपये 
Post-Graduates 3,500 रुपये

 

मानदेय की दर :
रुपये 6000 रुपये प्रति माह

 

Saksham Yuva Yojana 2026 के तहत जब तक सरकार युवा को काम उपलब्ध नहीं कर पाती है तब तक उन्हें भत्ता के रूप में पैसा दिया जाता है। ऊपर टेबल में जो भत्ता दिया गया है एजुकेशन के हिसाब से हर महीने यह भत्ता युवा के खाते में आता है। 

 

 

Saksham Yuva Yojana 2026 के तहत मानदेय 
हरियाणा में युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत 6000 रुपये का मानदेय दिया जाता है। अब देखना होगा कि CET Pass युवाओं को भी यही मानदेय मिलता है या कुछ और अधिक मानदेय दिया जाता है। 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अनइंप्लॉयमेंट यूथ को यह मानदेय 100 घंटे काम के बदले दिया जाता है। अलग-अलग विभागों के अंदर सरकार की तरफ से 100 घंटे एक महीने में काम कराया जाता है। यानी कि युवा से हर घंटे का ₹60 के हिसाब से काम दिया जाता है। बता दें कि Saksham Yuva Yojana 2026 में मानदेय के रुपये के साथ ही भत्ते के रुपए जुड़कर मिलते हैं। चलिए जानते हैं Saksham Yuva Yojana 2026 में कुल रुपयों के बारे में। 


12वीं पास युवा के लिए Saksham Yuva Yojana 2026 में रुपए 
Saksham Yuva Yojana 2026  के अंदर 12वीं पास युवा को 6000 रुपये का मानदेय दिया जाता है। ऐसे में अगर उसे 100 घंटे काम उपलब्ध कराया जाता है तो भत्ता का 1200 रुपये का भत्ता जुड़कर उसका टोटल रुपया 7200 प्रति महीना हो जाएगा। 

 

Saksham Yuva Yojana 2026 के तहत ग्रेजुएट युवा के लिए रुपये 


Saksham Yuva Yojana 2026 में ग्रेजुएट युवा को 2000 रुपये प्रति महीने भत्ता दिया जाता है। भत्ते के रूप में अगर 100 घंटे काम मिल जाता है तो 6000 रुपये काम के जुड़ जाएंगे और कुल 8000 रुपये खाते में हर महीने आएंगे। 

पोस्ट ग्रेजुएट के लिए Saksham Yuva Yojana 2026 
अगर पोस्ट ग्रेजुएट हुआ है तो उसको Saksham Yuva Yojana 2026 के तहत 3500 रुपये प्रति महीना भत्ता मिलता है और 100 घंटे काम के बदले ₹6000 प्रति महीना मानदेय दिया जाएगा। ऐसे में कुल 9500 रुपये प्रति महीना खाते में आएंगे।

Saksham Yuva Yojana 2026 Cet pass 9000


अब सवाल आता है कि सक्षम युवा योजना में सीईटी पास को 9000 कैसे मिलेंगे। ऐसे में संभावना है कि योजना में संशोधन करके 3000 रुपये काम न मिल पाने पर भत्ता व 100 घंटे काम मिलने पर 6000 रुपये मानदेय जोड़कर 9000 रुपये दिए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए Saksham Yuva Yojana 2026 में बदलाव करना पड़ेगा। तभी CET pass 9000 मिल सकेंगे। 


Saksham Yuva Yojana 2026 के तहत कितने दिन के लिए मिलता है पैसा 
सवाल आता है कि सक्षम युवा योजना के तहत युवाओं को कितने दिन तक पैसा दिया जाता है। इसके लिए सरकार की तरफ से टाइम पीरियड फिक्स किया गया है। अधिकतम 3 साल यानी की 36 महीने तक इस योजना का लाभ दिया जाता है और अधिकतम आयु 35 वर्ष है। अगर कोई व्यक्ति 34 वर्ष की उम्र में सक्षम युवा योजना में एनरोलमेंट करता है तो उसको इस योजना का 1 ही साल का लाभ मिलेगा। 3 साल या 35 साल की उम्र जो भी पहले पूरी होगी, उसी के हिसाब से योजना का लाभ बंद होगा। 


Saksham Yuva Yojana 2026  CET pass 9000 को कितने साल लाभ मिलेगा?
अब सवाल उठता है कि क्या CET Pass के लिए भी सक्षम युवा योजना वाला उम्र व लाभ का क्राइटेरिया लागू होगा? अगर सक्षम युवा योजना के तहत सरकार की तरफ से CET युवाओं को ₹9000 देने का प्रावधान को लागू किया जाता है तो सक्षम युवा योजना में बदलाव करना पड़ेगा। जो इस प्रकार संभव है।


haryana cet pass bhatta के लिए पहला बदलाव संभव 


हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए अलग-अलग विभाग में अधिकतम आयु 42 वर्ष तक है जो अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से और भी अधिक हो सकती है। ऐसे में सक्षम युवा योजना के अंदर 35 साल तक का प्रावधान है, जिसमें बदलाव की आवश्यकता पड़ सकती है। 


haryana cet pass bhatta के लिए दूसरे बदलाव की संभावना


सक्षम योजना में एनरोल के लिए कम से कम 21 साल की उम्र है, जबकि CET 18 साल का युवा दे सकता है। अगर वह 18 साल की उम्र में सीईटी पास किया जाता है और सरकार की घोषणा अनुसार अगले 2 साल यानी कि 20 साल की उम्र तक वह बेरोजगार रहता है तो उसको Saksham Yuva Yojana 2026 में एनरोल करने के लिए आयु में छूट देनी पड़ सकती है। ऐसे में यह बदलाव भी किया जा सकता है। 

तीसरा संभावित बदलाव


वहीं, सीईटी पास युवा के लिए एक बदलाव यह भी हो सकता है कि Saksham Yuva Yojana 2026 के तहत 3 साल का लाभ दिया जाता है, जबकि सरकार ने सीईटी पास के लिए 2 साल की घोषणा की थी। ऐसे में इसमें दोनों कैटेगरी में अगल-अलग साल के लाभ को नोटिफाई किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज
1. योग्यता प्रमाण पत्र
2. बैंक पासबुक
3. आवेदक फोटो
4. सक्षम पोर्टल पर केवल पी०पी०पी आईडी नंबर भरना आवश्यक है।
5. हरियाणा अधिवास प्रमाण पत्र
6. आवेदक के हस्ताक्षर
7. एचआरएक्स. जीओवी. इन पर रोजगार पंजीकरण का सत्यापित आईडी कार्ड
8. पैन कार्ड
9. सीईटी स्कोर कार्ड (संभावना है, अगर सीईटी को सक्षम से जोड़ा जाएगा)

   

सक्षम युवा पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया 
सक्षम युवा योजना में पंजीकरण से पहले आपको हरियाणा रोजगार कार्यालय में रजिस्टर होना जरूरी है। इसके लिए आपको स्टेप बाय स्टेप (हरियाणा रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का तरीका) यहां पूरी जानकारी मिलेगी। 

Step 1 
आप अपने कंप्यूट या फोन से आधिकारिक सक्षम युवा पोर्टल https://hreyahs.gov.in पर जाएं।
Step 2 
होमपेज पर सक्षम युवा के लिए निर्देश के तहत दिए गए निर्देशों को पढ़ें और सक्षम युवा  सेक्शन में साइन अप  (Sign Up) पर क्लिक करें।

Step 3  
अपनी योग्यता के कॉलम को चुनें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें। नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें, अपना विवरण दर्ज करें, और फिर Save & Next पर क्लिक करें।

Step 4  
आपके दर्ज किए गए ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें। इसके बाद, अपनी Family ID दर्ज करें और अपना नाम चुनें।


Step 5  

फैमिली ID के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें Register पर क्लिक करें। सफलतापूर्वक पंजीकरण होने पर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक यूजर ID और पासवर्ड भेजा जाएगा।

योजना के तहत आवेदन करने के लिए लॉग इन करना 

Step 1  
आधिकारिक सक्षम युवा पोर्टल https://hreyahs.gov.in पर जाएं।

Step 2 
होमपेज पर सक्षम युवा सेक्शन के तहत Sign Inपर क्लिक करें। अपनी यूजर ID, पासवर्ड, योग्यता और कैप्चा दर्ज करें, फिर  Login पर क्लिक करें।

Step 3

नियम और शर्तें पढ़ें, पात्रता मानदंड और घोषणा संबंधी शर्तों को चुनें, और Save & Next पर क्लिक करें।

Step 4
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पारिवारिक पृष्ठभूमि, योग्यता, अतिरिक्त योग्यता, विशेष योग्यता, जिले की प्राथमिकता, नौकरी की प्राथमिकता, रोजगार की स्थिति और कौशल संबंधी प्राथमिकताएं दर्ज करें।


Step 5 
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, घोषणा से सहमत हों, और आवेदन पत्र जमा करें।
Step 6 
भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट लें, सभी संबंधित दस्तावेज संलग्न करें, और इसे अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में जमा करें। 

अंत्योदय-सरल पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया 
पात्र आवेदक आधिकारिक पोर्टल अंत्योदय-सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई आवेदक पहले से पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, तो उसे वहां पंजीकरण करना होगा। रजिस्टर करने के लिए साइन इन Sign In सेक्शन के अंतर्गत New User पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारी दें, जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और राज्य Submit पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए, प्राप्त OTP का उपयोग करके अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करें।

Antyodaya-Saral के माध्यम से लॉगइन 

Step 1.
स्कीम का लाभ उठाने के लिए, आधिकारिक अंत्योदय-सरल (Antyodaya-Saral) पोर्टल पर जाएं और रजिस्ट्रेशन के समय इस्तेमाल की गई ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें।

Step 2  
अपना पासवर्ड और कैप्चा (CAPTCHA) दर्ज करें, फिर Login पर क्लिक करें।


Step 3 
सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद Apply for Services पर क्लिक करें और फिर View all available services चुनें।

Step 4  
अब आप स्कीम खोज सकते हैं; आगे बढ़ने के लिए संबंधित स्कीम पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।

Step 5  
अपनी फैमिली आईडी दर्ज करें और उस फैमिली आईडी के तहत रजिस्टर्ड परिवार के सदस्यों को देखने के लिए  Click here to fetch family data पर क्लिक करें।

Step 6
लाभार्थी/आवेदक का नाम चुनें और वेरिफिकेशन के लिए चुने गए परिवार के सदस्य को भेजे गए OTP को दर्ज करें। Click to Verify पर क्लिक करें।

Step 7
सभी जरूरी जानकारी भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
Step 8
आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू preview देखें और Submit  पर क्लिक करें।


Application Track
आवेदक अंत्योदय-सरल पोर्टल पर विभाग का नाम, स्कीम का नाम और एप्लिकेशन रेफरेंस आईडी दर्ज करके अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं।

Haryana CET 9000 Yojana Important links

Official Website click here 
Application process Download PDF
Compulsory enrolment रोजगार कार्यालय
रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का तरीका click here
saksham yuva scheme Update Download PDF
Saksham Yojana Sign UP
Saksham Yojana Login 
Antyodaya SARAL Portal click here
Antyodaya SARAL Portal Sign Up
Antyodaya SARAL Portal Log in
Saksham Yuva Application Status Click Here
Our Website Click Here

FAQ CET and Saksham Yuva Yojana 2026


1. CET pass युवाओं को कब से मिलेगा 9000 रुपये की योजना का लाभ?


सरकार की तरफ से इसको 1 नवंबर 2026 से लागू किए जाने की उम्मीद है, हालांकि अभी इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है और ना ही रोडमैप आया है। सरकार की तरफ से 1 साल तक रोजगार न मिलने पर रुपये देने की बात की गई थी, जबकि अब तक रिजल्ट आए व एग्जाम हुए 1 साल नहीं हुए हैं। इसका रिजल्ट 05 December 2025 को आया था। ऐसे में यह योजना दिसंबर में शुरू हो सकती है।

2. Saksham Yuva Yojana 2026 का लाभ किनको मिलता है?


हरियाणा में सक्षम युवा योजना के तहत, 10वीं पास से लेकर 12वीं, ग्रेजुएट व पोस्टग्रेजुएट युवा एनरोल कर सकते हैं?

3. सीईटी पास युवाओं को 9000 रुपये के लिए अप्लाई कहां करना होगा?


अभी सरकार की तरफ से कोई पोर्टल जारी नहीं किया गया है। अगर कोई बेरोजगार युवा है तो वह पहले से मौजूद रोजगार कार्यालय में व सक्षम युवा पोर्टल पर एप्लाई कर सकता है। 

4. रोजगार कार्यालय में अप्लाई करने का क्या लाभ है?
अगर युवा की तरफ से रोजगार कार्यालय में एप्लाई किया जाता है तो उसको भविष्य में सरकार की तरफ से बेरोजगारी भत्ता मिल सकता है। वहीं, हरियाणा में सक्षम योजना के लिए भी रोजगार कार्यालय में एनरोल होना अनिवार्य है। वहीं, CET के तहत भी इसको जोड़ा जा सकता है। 


5. Saksham Yuva Yojana 2026 का लाभ सीईटी पास ले सकता है?
हां, सक्षम युवा योजना का लाभ सीईटी पास वह युवा ले सकते हैं जो इस योजना की योग्यता को फिलहाल पूरा कर रहे हैं। 21 साल से कम और 35 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे इसका लाभ नहीं ले सकते। 


6. 1 नवंबर 2026 से CET pass को 9000 रुपये मिलेंगे?


अभी ऐसी कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। 1 नवंबर 2026 से ही मिले, ऐसा भी अभी संभव नहीं लगता है, क्योंकि अभी रिजल्द के बाद 1 साल पूरे नहीं हुए हैं। 

7. कितने युवाओं को मिलेगा योजना का लाभ? 


योजना के तहत 5 लाख 40 हजार से ज्यादा युवा पात्र पाए गए हैं। 

8. किसी को प्राइवेट नौकरी मिली है तो क्या लाभ मिलेगा?
इसको लेकर अभी कोई स्पष्टिकरण नहीं है। हालांकि, अमुमन प्राइवेट नौकरी वाला बेरोजगारी भत्ते का अधिकार नहीं रखता है।

 

9. CET Pass योजना के तहत कितना मिलेगा रुपया? 


सीईटी पास युवाओं को योजना के तहत 9 हजार रुपये देने की घोषणा हरियाणा सरकार द्वारा की गई थी। 

10. 1 November 2026 से CET पास युवाओं को 9000 रुपये मिलेंग?
1 नवंबर को योजना के आवेदन शुरू हो सकते हैं। लाभ को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। 5 दिसंबर 2026 को CET pass युवाओं के रिजल्ट को 1 साल हो जाएगा। ऐसे में योजना दिसंबर से लागू होने की अधिक संभावना है। 

Haryana CET Pass 2026 निष्कर्ष और डिस्कलेमर 
हरियाणा में सीईटी पास युवाओं के लिए सरकार की तरफ से लाभ देने की तैयारी की जा रही है। इसका लाभ सक्षम युवा योजना के तहत दिया जा सकता है। इसकी कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है। सरकार की तरफ से इसका लाभ कब से दिया जाएगा, इसको लेकर कयास लगाई जा रही है। सरकार की तरफ से इसके आवेदन अगर सक्षम युवा योजना के तहत कराएं जाते हैं तो आप उपरोक्त स्टेप्स अपना कर सक्षम युवा योजना के तहत एनरोल कर सकते हैं।