hrbreakingnews.com

CET Group-D की भर्ती पर हरियाणा CM का बड़ा बयान, परीक्षा पर दिया बड़ा अपडेट

CET Group-D Recruitment : हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेशवासियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। अब हाल ही में सीईटी ग्रूप-डी की भर्ती (CET Group-D Recruitment) को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा बयान दिया गया है। सीईटी परीक्षा को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा अपडेट दिया गया है। खबर में जानिए इस अपडेट के बारे में विस्तार से-
 
CET Group-D की भर्ती पर हरियाणा CM का बड़ा बयान, परीक्षा पर दिया बड़ा अपडेट

HR Breaking News (CET Group-D) युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अब प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी भर्तियों और औद्योगिक इन्वेस्टमेंट के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोले जा रहे हैं। अब हाल ही में प्रदेश सरकार ने CET Group-D की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट (HSSC CET Group-D Big Update) दिया गया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि CET Group-D को लेकर हरियाणा CM का क्या बयान दिया गया है।
 

 

सीएम ने रखा सरकार का रोड मैप 


हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से प्रदेश में आगामी 5 साल में 5 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट लगाकर 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का मकसद है। सीएम सैनी की ओर से बीते दिनों प्रदेश में अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस को संबोंधित करते हुए जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि अब तक उनकी सरकार 2 साल में 46500 के सरकारी नौकरी दे चुकी है। ऐसे में सीएम ने रोजगार को लेकर सरकार का रोड मैप भी रखा है।

 

8500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रोसेस शुरू 


सीएम सैनी का कहना है कि लगभग 8500 पदों पर भर्ती (HSSC CET Group-D Exam Date) के लिए परीक्षा करने का प्रोसेस चल रहा है। वहीं, 5500 पुलिस कर्मियों की भर्ती (recruitment of police personnel) आखिरी चरण में है। उन्होंने कहा है कि ग्रुप-डी के पदों के लिए CET भी जल्द होगा। सीएम का कहना है कि स्वीडन की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रमुख औद्योगिक कंपनियों के साथ बैठकें की गई है, जिनमें 4000 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट पर सहमति बनी है। इससे प्रदेश में 11000 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।

सरकार ने लागू की 10 क्षेत्रीय नीतियां


उनका कहना है कि सरकार ने मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 (Haryana Industrial Policy 2026) के साथ ही 10 क्षेत्रीय नीतियों को लागू किया है, जिसके तहत रोजगार बढ़ सकते हैं। नई MSME नीति 2026 के अंतर्गत 55000 करोड़ रुपए से ज्यादा इनवेस्टमेंट, 5 लाख से अधिक रोजगार और एक्सपोर्ट दोगुना करने का मकसद तय किया गया है, जिससे 14 लाख से ज्यादा छोटे उद्योगों को फायदा होगा। 


मुख्यमंत्री का कहना है कि पहले युवाओं को नौकरी के लिए नेताओं और सिफारिशों के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब वह पढ़ाई और कंपटीशन परीक्षाओं की तैयारी पर गौर कर रहे हैं।

भर्ती प्रक्रिया में आया बदलाव 


hcs परीक्षा के परिणाम (hcs exam results) में यह प्रूफ कर दिया है की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव आया और युवाओं को योग्यता के बेस पर अवसर मिल रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्ष को पूछना चाहिए कि उसने 10 साल के शासन में कितनी नौकरियां दिलाई है।


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में हुई भर्तियां अदालतों तक पहुंची है और वहां नौकरी पाने वालों को बाहर होना पड़ा है। सीएम सैनी का कहना है कि उनकी सरकार को भी भर्ती प्रोसेस में कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन नौकरियों को लेकर जैसा संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाना है।