एचसीएस रिजल्ट : 102 पदों पर भर्ती का अंतिम रिजल्ट जारी, 24 HCS व 8 बने डीएसपी
HR Breaking News (hcs result) HCS के परिक्षा परिणाम में कई अभ्यर्थियों की प्रतिभा दिखी है। देश के कई अभ्यर्थियों ने HCS परिक्षा (HCS Result 2026) में जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। हाल ही में जारी हुए रिजल्ट के अनुसार 102 पदों में से 24 HCS व 8 डीएसपी पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाने वाली है। खबर में देखिए एचसीएस रिजल्ट 2026 की मेरिट सुची के बारे में-
अभिषेक सरोहा ने पहला स्थान किया हासिल
HPSC की ओर से एचसीएस की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती का अंतिम रिजल्ट (HCS Result Topper List) जारी किया गया है। आयोग की ओर से कुल 102 पदों में से 101 पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है। दिव्यांग कैटेगरी में HCS का एक पद सरकार से स्पष्टीकरण नहीं मिलने की वजह से पेंडिंग रखा गया है।
रिजल्ट में अभिषेक सरोहा (Abhishek Saroha) की ओर से 394.50 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। कुलदीप 392.90 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं और इशा काला 388.60 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
अनारक्षित श्रेणी में एचसीएस कैडर आवंटित
फाइनल रिजल्ट में टॉपर अभिषेक सरोहा (Topper in final result) के साथ ही 8 अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में एचसीएस कैडर आवंटित किया है, जिनमे कुलदीप, इशा काला, क्रीमि, छवि, जत फोगाट और मानवी का नाम शामिल है। वहीं, आरक्षित कैटेगरी के राहुल नैनी, रेणु और जैनव खातून की ओर से भी अनरिर्ज्व कैटेगरी के एचसीएस कैडर में अपनी जगह बनाई है।
आयोग ने किया अंतिम रिजल्ट का स्पष्ट
आयोग ने जो रिजल्ट जारी किया है, उसके अनुसार hcs के 24, dsp के 8, ETO के 27, AETO के 22 और यातायात प्रबंधक के 7 पद शामिल हैं। इसके साथ ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (District Food and Supplies Controller) के 2, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के 3, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का 1, प्रथम श्रेणी तहसीलदार के 3 और फर्स्ट कैटेगरी नायब तहसीलदार के 5 पद है।
आयोग की ओर से स्पष्ट किया है कि अंतिम रिजल्ट पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) में लंबित कई रिट याचिकाओं और संबंधित याचिका में दायर LPA के अंतिम फैसले के अधीन रहने वाला है।
यहां से देख सकते हैं अभ्यर्थी अपना रिजल्ट
आयोग का कहना है कि रिजल्ट तैयार करने में सावधानी बरती गई है, लेकिन किसी अनजानी गतली पर उसे सुधारने का अधिकार सुरक्षित है। जानकारी के लिए बता दें कि अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और सेवा आवंटन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of Service Allocation Commission) hpsc.gov.in पर देख सकते हैं।
इप भर्ती के लिए लगभग 93 हजार अभ्यर्थियों ने अप्लाई (hcs exam process) किया था, जिनमे से तकरीबन 52 हजार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए है। मेन एग्जाम में सफल 1,200 से ज्यादा अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया था।
आखिरी मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (hcs result 2026 website) में प्राप्त अंकों के बेस पर तैयार की गई है। चुनाव प्रोसेस के कुल 675 अंकों में से अभिषेक सरोहा की ओर से 394.50 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
