hrbreakingnews.com

HSSC JOB ALERT : युवाओं के लिए खुशखबरी, 1296 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

HSSC Job Alert : एचएसएससी ने लंबे इंतजार के बाद अब युवाओं को खुशखबरी दी है। अब 1296 पदों पर युवाओं के लिए नियुक्ति (HSSC Job Alert) का रास्ता साफ हो गया है। इनमे लेखाकार समेत कई पदों को शामिल किया गया है। अभ्यर्थी विभागों में जाकर आगे का प्रोसेस पूरा कर अपने पदों पर नियुक्ति पा सकते हैं। खबर में जानिए एचएसएससी की ओर से किन पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ किया गया है। 
 
HSSC JOB ALERT : युवाओं के लिए खुशखबरी, 1296 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

HR Breaking News (Job Alert) दिवाली से पहले ही कॉमर्स ग्रूप के विद्यार्थियों (commerce group students) को बड़ी राहत दी गई है। अब इन विद्यार्थियों के लिए 1296 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से अटकी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अब अभ्यर्थी विभागों में जाकर अपनी ज्वाइंनिंग प्रोसेस को पूरा कर सकेंगे। आयोग ने इसकी जानकारी साझा की है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

किन पदों पर होगी नियुक्ति


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) की ओर से लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार करें कॉमर्स ग्रुप के अभ्यर्थियों को राहत दी है। दिवाली से पहले ही 1296 पोस्ट पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति (HSSC Job Vaccancy) होने वाली है। लेखाकार, लेखा परीक्षक, सहायक, लेखा क्लर्क, कनिष्ठ स्टोर कीपर, अनुभाग अधिकारी, लेखा सहायक आदि पोस्ट पर अब जल्द ही नियुक्ति मिलने वाली है।

 

सोशल मीडिया के जरिए अभ्यर्थियों को मिली जानकारी


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के जरिए अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी है कि विज्ञापन 7/2024 के अंतर्गत कॉमर्स ग्रुप की नियुक्तियों (Commerce Group Recruitment) से संबंधित सभी पेंडिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थी संबंधित विभागों में जाकर अपनी जोइनिंग प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

अगस्त 2024 में हुआ था एग्जाम


इन पदों के लिए अगस्त 2024 में एग्जाम हुआ था, जिसका बीते साल परिणाम जारी हुआ था। आरक्षण प्रक्रिया का फायदा (Benefits of reservation process) पाने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पिछड़ा वर्ग-A और पिछड़ा वर्ग-B भी कैटेगरी के प्रमाण पत्र लगाए थे। 


वह पुराने होने की वजह से लगभग 781 अभ्यर्थियों के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर कैटेगरी के अभ्यर्थियों की नियुक्ति (Recruitment of weaker categories) को लेकर भी परेशानी हो रही थी। अब आयोग की ओर से सभी बाधाओं को दूर किया गया है।