hrbreakingnews.com

HTET 2026 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित, 2 दिन 3 शिफ्ट में होंगे पेपर

Haryana Teachers Eligibility test 2026 : एचटेट 2026 को लेकर परीक्षा की तारीखें घोषित हो चुकी है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दो दिन 3 शिफ्ट में चलेंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से ये परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक-
 
HTET 2026 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित, 2 दिन 3 शिफ्ट में होंगे पेपर

HR Breaking News (Haryana Teachers Eligibility test 2026) हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है। हरियाणा में युवाओं को अध्यापन के लिए यह परीक्षा देनी जरूरी होती है। शिक्षक बनने की सोच रहे युवाओं के लिए प्रथम स्टेप एचटेट है। परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। लेवल एक से लेवल तीन तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। 

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी परीक्षाएं (HTET)
 

परीक्षाएं दिसंबर के अंतिम सप्ता में आयोजित कराई जाएंगी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (HTET 2026) यानी HTET 26 और 27 दिसंबर 2026 को होगी। परीक्षाऐं 3 लेवल की होंगी, जिसमें लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 शामिल हैं। परीक्षा में 150 मिनट यानी की ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।  

हरियाणा में किस दिन किस लेवल की परीक्षाएं होंगी (exams)
 

हरियाणा में परीक्षाओं को लेकर दो दिन का शेड्यूल तैयार किया गया है। पहले दिन 26 दिसंबर को शाम को परीक्षा होगी। इस दिन लेवल-3 की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। अगले दिन यानी कि 27 दिसंबर को दो सत्र में परीक्षाएं होगी। पहली परीक्षा तड़के की शिफ्ट में लेवल-2 की होगी। वहीं, शाम के सत्र में लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  

HTET 2026 exam Schedule

परीक्षा की तारीख दिन स्तर  परीक्षा का समय
26 दिसंबर शनिवार लेवल-3 दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
27 दिसंबर रविवार लेवल-2 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
27 दिसंबर रविवार लेवल-1 दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक

              

क्यों आयोजित होती है एचटेट परीक्षा (HTET Paper)
 

एचटेट की फुल फॉर्म से ही क्लीयर होता है कि यह हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा है, जिससे आप अध्यापक बनने के पात्र बनते हैं। यह हरियाणा में आयोजित होती है और राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है। एचटेट का आयोजन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से किया जाता है। परीक्षा को तीन लेवल पर आयोजित कराया जाता है। 

समझें HTET लेवल 1 से 3 तक का क्या है मतलब (HTET level 1 to 3)
 

लेवल-1 (PRT) कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों के लिए
लेवल-2 (TGT) कक्षा 6 से 8 तक के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के लिए
लेवल-3 (PGT) कक्षा 9 से 12 तक के स्नातकोत्तर शिक्षकों के लिए

क्या एचटेट पास होते ही मिल जाती है नौकरी (HTET Exam for Teachers)
 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से यह परीक्षा आयोजित होती है। इस परीक्षा को पास करने से आप अध्यापक बनने के पात्र हो जाते हैं, लेकिन यह पास करने का मतलब यह नहीं है कि आपको सरकारी अध्यापक की नौकरी मिल ही जाएगी। उसके लिए अलग से परीक्षा होती है। इस परीक्षा के लिए एलिजिबिलिटी की शर्त यह एचटेट परीक्षा है। यानी की आप एचटेट में पास होने क बाद शिक्षक बनने के लिए परीक्षा दे सकते हैं।