रोहतक में जिला स्तरीय रोल प्ले में मोखरा एवं फोक डांस में महम स्कूल रहा प्रथम
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड रोहतक में रोल प्ले एवं फॉक्स डांस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
HR breaking News (Rohtak news) हरियाणा के रोहतक में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मदीना की प्राचार्या रितु पंघाल के निर्देशन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड रोहतक में डाइट मदीना की डी.आर.यू. विंग द्वारा जिला स्तरीय रोल प्ले एवं फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डाइट से डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के पांचों खण्ड से खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालयों की टीमों के प्रतिभागियों द्वारा सामाजिक कुरीतियों एवं किशोरावस्था की समस्याओं तथा चुनौतियों से अवगत कराते हुए समाज को एक विशेष प्रकार का संदेश देने के लिए अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदी ने द्वितीय तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इवेंट के परिणाम
इसी प्रकार फोक डांस प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंटी ने द्वितीय तथा पीएमश्री राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सांपला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट डाइट मदीना की तरफ से दी गई।
निर्णायक मंडल की भूमिका प्राचार्या, पूर्णिमा चौधरी, अंजू डबास , अंजना मेहता, पूनम वर्मा, मीना आहूजा एवं डॉ स्नेह लता ने निभाई।
इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी सम्मान और पारितोषिक के रूप में डाइट मदीना की प्राचार्या श्रीमती रितु पंघाल के द्वारा प्रदान की गई तथा प्रतिभागियों को हमेशा इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त टीमें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर प्राचार्या अरुणा नांदल, डाइट मदीना से सुमित सहरावत, मनीषा एवं बीआरपी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
