hrbreakingnews.com

विद्यार्थियों को NHAI के साथ इंटर्नशिप का मौका, प्रतिमाह 20000 रुपये भी मिलेंगे, ऐसे करें आवेदन

NHAI internship form : युवाओं के पास National Highway authority of India के साथ इंटर्नशिप करने का मौका है। इसके लिए आवेदन करना होगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट को 20000 रुपये प्रति महीना भी मिलेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से 2 इंटर्नशिप प्रोग्राम पेश किए गए हैं। चलिए जानते हैं इनमें आवेदन और सिलेक्शन काक्राइटेरिया- 
 
विद्यार्थियों को NHAI के साथ इंटर्नशिप का मौका, प्रतिमाह 20000 रुपये भी मिलेंगे, ऐसे करें आवेदन

HR Breaking News (National Highway Authority of India) विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर आया है। वह अपनी पढ़ाई के साथ एक्सपीरियंस भी प्राप्त कर सकते हैं और पेड इंटर्नशिप के माध्यम से अपने भविष्य के अवसरों को मजबूत कर सकते हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से इंटर्नशिप प्रोग्राम (NHAI Internship) पेश किए गए हैं। इसमें दो इंटर्नशिप प्रोग्राम रहेंगे, जिसमें दोनों में क्राइटेरिया अलग-अलग है और 20000 रुपये प्रति महीना का वजीफा भी मिलेगा। इनमें एक इंटर्नशिप कार्यक्रम विंटर के लिए है तो दूसरा टर्म इंटर्नशिप कार्यक्रम 2027 है। इनमें दोनों की समय अवधि भी अलग-अलग रहेगी और पात्रता पूरा करने वाले छात्रों को ही सेलेक्ट किया जाएगा। 

विंटर इंटर्नशिप 2026-27 NHAI
अवधि

एक महीना

समय दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच
मुख्य उद्देश्य कम अवधि में व्यावहारिक अनुभव

मासिक वजीफा

20,000 रुपये

 

टर्म इंटर्नशिप 2027 NHAI
अवधि

छह महीने

समय वर्ष 2027 का कार्यक्रम
मुख्य उद्देश्य लंबी अवधि तक परियोजनाओं पर काम करने का अनुभव

मासिक वजीफा

20,000 रुपये

 

कौन कर सकता है इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन 


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इस प्रोग्राम में इंटर्नशिप (itnernship in NHAI) के लिए आवेदन करने के लिए प्रबंधन, कानून, मीडिया, इंजीनियरिंग व अन्य विषयों से संबंधित विद्यार्थी आवेदन कर सकती है। केवल संबंधित पाठ्यक्रम में पढ़ना ही पर्याप्त नहीं होगा। संस्थान और अंकों से जुड़ी शर्तें भी पूरी करनी होगी। 


इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए अवसर 


इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों में सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग को चुना गया है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से पढ़ाई होना जरूरी है। इन विषयों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के पास निर्धारित  मानकों के अनुरूप आवेदन करना जरूरी है। 


दूसरे विषयों के लिए विद्यार्थियों की शर्तें (NHAI Internship program 2026-27)


वहीं दूसरे विषयों के विद्यार्थियों के लिए भी आवेदन की कुछ शर्ते रहेंगी। इसमें उपलब्ध जानकारी के अनुसार पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए यह शर्त पूरी करनी होगी। इसमें वित्त मानव संसाधन, आईसीटीआई से संबंधित संचालक क्षेत्र में एमबीए करने वाले विद्यार्थी शामिल है। डाटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कानून, संचार, मानव संसाधन, संगठनात्मक व्यवहार विषयों में पूर्णकालिक स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी इंटर्नशिप में भाग ले सकते हैं। 


क्या है आवेदन का क्राइटेरिया (Application for NHAI Internship)


एनएचएआई इंटर्नशिप में आवेदन के लिए विद्यार्थियों को कई क्राइटेरिया पूरे करने होंगे। इसमें न्यूनतम अंक कम से कम 60% होने अनिवार्य है। वहीं, विद्यार्थी जिस विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ रहे हैं, उसका नाम इंटर्नशिप के लिए सिलेक्ट किए गई जारी की गई सूची में होना आवश्यक है। विद्यार्थी का नाम संस्थान की तरफ से भी नामित होना चाहिए। 


क्या रहेगी चयन की प्रक्रिया (selection Process for NHAI Internship)


इंटर्नशिप के लिए चयन की प्रक्रिया में आवेदन की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद छंटनी की जाएगी। विद्यार्थी का ऑनलाइन आवेदन पूरा होना चाहिए। विद्यार्थियों को चुने गए व्यक्तियों को ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा या संदेश किसी अन्य माध्यम से भेजा जा सकता है। चयनित विद्यार्थी को ईमेल पर इंटर्नशिप का प्रस्ताव पत्र भी भेजा जाएगा। प्रस्ताव मिलने के बाद विद्यार्थी संबंधित तारीख को अधिकारियों को रिपोर्ट कर सकता है। चयनित विद्यार्थी इंटर्नशिप के दौरान दिए गए कार्य और परियोजनाओं के अनुसार काम करेंगे। 


₹20000 का मिलेगा वजीफा (Pain Internship)


इंटर्नशिप प्रोग्राम में अनुभव के साथ-साथ पैसे भी मिलेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से चयनित विद्यार्थियों को हर महीने ₹20000 दिए जाएंगे। वहीं अनुभवी लोगों के साथ काम करने से उन्हें धरातल की जानकारी भी मिलेगी। 


कैसे करें आवेदन (Application process for internship in NHAI)


नेशनल हाईवे अथॉरिटी के साथ इंटर्नशिप करने के लिए आवेदन करना काफी आसान है। इसके लिए आधिकारिक इंटर्नशिप पोर्टल पर जाना होगा, जहां पर विंटर इंटर्नशिप और टर्म इंटर्नशिप के विकल्प मिलेंगे। अप्लाई नाऊ पर जाकर आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अपना नाम, ईमेल, पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि भर के इंटर्नशिप कार्यक्रम डिग्री, शाखा, विश्वविद्यालय, कॉलेज और पढ़ाई की अवधि से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। पंजीकरण पूरा होने के बाद दी गई जानकारी की जरूरत जांच कर लें। इसके लिए अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 रहेगी। विद्यार्थी 20 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।