home page

Success Story : नेत्रहीन महिला ने हासिल की IFS की कुर्सी, जानिए बेनो जेफीन की सक्सेस स्टोरी

Success Story : बेनो जेफिन भारत की पहली नेत्रहीन आईएफएस हैं. वह सौ प्रतिशत नेत्रहीन हैं. देख नहीं सकने के बावजूद भी अपनी योग्यता साबित की, आइए खबर में जानते है IFS अफसर बेनो जेफीन के बारे में विस्तार से।

 | 

HR Breaking News, Digital Desk - "आंखों की रोशनी न होने का मतलब जीवन में अंधेरा नहीं होता" यह वाक्य भारत की पहली नेत्रहीन महिला IFS अधिकारी पर बेहद सूट करता है। जिस तरह से वो दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में मुकाम हासिल की हैं, उसे हम शब्दों में कभी बयां नहीं कर सकते हैं। हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम- बेनो जेफिन है। इन्होंने साल 2015 में सफलता का ऐसा इतिहास रचा कि आज भी लोग उन्हें प्रेरणा मानते हैं। क्योंकि, यह महिला आंख न होने के बावजूद भी आज देश और विदेश में अपनी सेवा से रौशनी दे रही हैं। 
 

चपन और शिक्षा


केरल के कोल्लम जिले में जन्मी बेनो की बचपन से ही अपनी आंखों में रोशनी नहीं थी। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी शिक्षा जारी रखी।  बेनो जेफिन ने अपनी स्कूलिंग चेन्नई की लिटिल फ्लवर कॉन्वेन्ट हाईय़र सेकेंड्री स्कूल से रही थी। बचपन से ही पढ़ने-लिखने में होशियार जेफीन ने स्कूल में कई स्पीच का भी हिस्सा होती थी। उन्होंने एकबार जवाहरलाल नेहरू के ऊपर भाषण दिया था, जिसमें उन्हें प्रथम पुरस्कार भी मिला था। बेनो ने स्टेला मैरिस कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन की डिग्री और लॉयला कॉलेज से मास्टर्स कंप्लीट किया था।
 

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी


बेनो ने दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत की। ब्रेल लिपि में स्टडी मटेरियल न होने की वजह से  वो खुद नहीं पढ़ पाती थी। उनके परिवार और दोस्तों ने मिलकर उनकी पढ़ाई में मदद की है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए जॉब एक्सेस विद स्पीच सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किय था। (देश के सभी IAS अधिकारियों के बॉस कौन होते हैं)
 

कब मिली सफलता


बेनो ने साल 2013 में यूपीएससी परीक्षा दी थी। आखिरकार, साल 2014 में उन्होंने सफलता का परचम लहराया। परीक्षा में बेनो ने 343वीं रैंक हासिल कीं। उन्‍हें वर्ष 2015 में फॉरेन मिनिस्ट्री में पद सौंपा गया। इस तरह, उन्होंने भारत की पहली महिला नेत्रहीन IFS अधिकारी बनने का इतिहास रच दिया। अपनी सेवा के दौरान बेनो ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और आज देश भर में लोगों की इंस्पिरेशन बनी हुई हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें