home page

Success Story : किसान के बेटे ने जो ठाना वह करके दिखाया, 40 परीक्षाओं में फेल हुआ लेकिन हिम्मत नहीं हारी

Success Story - एक छोटे किसान के बेटे ने अपनी जिद और मेहनत से दिखा दिया कि कोई सपना बड़ा नहीं होता। 40 परीक्षाओं में असफल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सरकारी स्कूल की पढ़ाई, सीमित संसाधन और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष करते हुए उन्होंने लगातार कोशिश की और आखिरकार सफलता हासिल की...आइए नीचे खबर में डाल लेते है एक नजर इनकी संघर्ष भरी कहानी पर-

 | 
Success Story : किसान के बेटे ने जो ठाना वह करके दिखाया, 40 परीक्षाओं में फेल हुआ लेकिन हिम्मत नहीं हारी

HR Breaking News, Digital Desk- (Success Story)। कुछ बड़ा करने की जिद और लगातार मेहनत से सपने जरूर पूरे होते हैं। एक किसान के बेटे की यह प्रेरक कहानी सिखाती है कि बार-बार की असफलताएं इंसान को तोड़ती नहीं, बल्कि निखारती हैं। 40 परीक्षाओं में असफल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सरकारी स्कूल की पढ़ाई, सीमित संसाधन और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भी संघर्ष जारी रखा। हर निराशा से सबक लिया और आखिरकार 12 साल की मेहनत के बाद उनका खूबसूरत सपना सच हो गया।

आइए इस सक्सेस स्टोरी में जानते हैं मनोज पाल की प्रेरक जर्नी (inspiring journey of Manoj Pal), जो यह साबित करती है कि अगर जीतने की जिद मजबूत हो, तो बार-बार मिलने वाली असफलताएं भी आपके रास्ते की दीवार नहीं बन सकतीं।


गांव से शुरू हुआ संघर्ष का सफर, 12वीं में सिर्फ 50% अंक से आगे बढ़ी कहानी-


एक इंटरव्यू में मनोज पाल (manoj pal mppsc success story) बताते हैं कि उनका सफर एक छोटे से गांव से शुरू हुआ। उन्होंने सरकारी स्कूल (government school) से पढ़ाई की, जहां संसाधन काफी सीमित थे। 12वीं की परीक्षा में उन्हें 50 प्रतिशत अंक मिले। परिवार की आर्थिक हालत मजबूत नहीं थी, इसलिए उन्होंने तय किया कि सरकारी नौकरी (government job) की परीक्षाएं पास कर घर की जिम्मेदारियों को संभालेंगे और उसी दिशा में मेहनत शुरू कर दी।


MPPSC समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी, 40 एग्जाम में झेला फेलियर-

मनोज पाल ने MPPSC की तैयारी के साथ वन-डे एग्जाम की तैयारी भी शुरू की। सबसे पहले उन्होंने फॉरेस्ट गार्ड के लिए फॉर्म भरा और परीक्षा पास कर ली, लेकिन फिजिकल टेस्ट (physical test) पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद MPPSC के 6 प्रयासों समेत करीब 40 परीक्षाओं में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। कई बार निराशा हुई, लेकिन दोस्तों की प्रगति देखकर मनोज ने दृढ़ संकल्प लिया कि वह अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ेंगे।


आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सफलता की जिद, छात्रों के लिए बनी प्रेरणा-


आर्थिक चुनौतियों और लगातार असफलताओं के बीच मनोज पाल ने जिद और जुनून के साथ संघर्ष किया। हर बार खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपनी तैयारी के दौरान उन्होंने इंदौर में छात्रों को पढ़ाया और कंटेंट राइटिंग (content writing) का काम भी किया। मनोज बताते हैं कि इस समय ने उन्हें मानसिक रूप से और मजबूत बनाया। इस कठिन दौर ने उन्हें यह सिखाया कि दूसरों की मदद और सीख भी सफलता हासिल करने की अहम कुंजी है।


12 साल के संघर्ष के बाद MPPSC के 7वें प्रयास में मिली सफलता, बने अधिकारी-


परीक्षाओं की तैयारी में करीब 12 साल लग गए और आखिरकार वह दिन आया जब मनोज पाल का इंतजार खत्म हुआ। MPPSC के 7वें प्रयास में उन्होंने दिन-रात मेहनत कर पूरी तैयारी की। इस बार उन्होंने MPPSC 2024 लिखित परीक्षा में रैंक-15 हासिल की और इंटरव्यू भी सफलतापूर्वक क्लियर किया। वर्तमान में वह Assistant Director (Finance) के पद पर कार्यरत हैं।


किसान पिता का गर्व और संघर्षशील छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेश-


मनोज पाल की सफलता (Manoj Pal's success) ने उनके किसान पिता और पूरे परिवार को गर्व से भर दिया। उनकी कहानी यह सिखाती है कि असफलता अस्थायी होती है और मेहनत देर से ही सही, लेकिन रंग जरूर लाती है। 40 परीक्षाओं में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनका सफर हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो अपने सपनों को हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।