home page

Success Story: भारत की इस लड़की ने अमेरिका में खड़ी कर दी 75000 करोड़ की कंपनी, जानिये कैसे मिली सफलता

Success Story: हम आपको एक ऐसी लडकी की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में सेल्फ मेड बिजनेस वुमेन बन दिखाया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेहा नरखेड़े के बारे में, इन्होंने अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद अपनी कंपनी की स्थापना की थी जो आज 75 हजार करोड़ का एंपायर बन चुका हैं...

 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। Success Story: नेहा नरखेड़े (Neha Narkhede) भारत की सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड वुमेन एंटरप्रेन्योर हैं। महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली नेहा नरखेड़े ने मुश्किलों को हराना सीखा है। कहते हैं मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

नेहा ने अपने बुलंद हौसलों से बेहद कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल किया है। नेहा एक समय अमेरिका में पढ़ाई करने गई थीं। नेहा ने अमेरिका में एक कंपनी की स्थापना की। आज उनकी मेहनत के दम पर उस कंपनी की वैल्यू 75 हजार करोड़ रुपये हो चुकी है। बीते दिनों फोर्ब्स ने उन्हें अमेरिका की सेल्फ मेड अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था।


हालांकि नेहा को यह सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। नेहा ने दूसरों के लिए इस मिसाल कायम की है। नेहा उन भारतीयों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने विदेशों में जाकर अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। आईए आपको बताते हैं नेहा ने इतनी सफलता कैसे हासिल की।


कौन हैं नेहा नरखेड़े -

नेहा भारत में जन्मीं हैं। पुणे में पली-बढ़ीं नेहा ने अमेरिका के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। उन्होंने लिंक्डइन और ओरेकल में नौकरी की, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका में अपनी कंपनी कोन्फ़्लुएंट (Confluent) की शुरुआत की। साल 2021 में उनकी कंपनी का आईपीओ आया था। नेहा को भारत की 8वीं सबसे अमीर महिला का खिताब मिला था। नेहा की गिनती अमेरिका की सबसे सफ़ल महिला उद्यमियों में की जाती है। नेहा अपनी सफलता में अपने पिता को श्रेय देती है, उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके पिता उनके लिए बड़े-बड़े लोगों जैसे इंदिरा गांधी, किरण बेदी, इंद्रा नूयी की किताबें लेकर आते थे।


एक साल में गवांए 8,600 करोड़ रुपये -

पुणे की नेहा नारखेड़े ने हार को हराकर जीत हासिल की है। साल 2021 में जब नेहा की कंपनी का आईपीओ आया था तब उनकी नेटवर्थ 13,380 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी। लेकिन साल 2022 में उनकी संपत्ति में भारी गिरावट आई। साल 2022 के हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक, उनकी संपत्ति गिरकर मात्र 4,700 करोड़ रुपये रह गई थी। उन्होंने एक साल में करीब 8,600 करोड़ रुपये गंवा दिए थे। लेकिन नेहा ने हार नहीं मानी और करोड़ों रुपये गंवाने के बाद वो फिर से उठ खड़ी हुई है।