hrbreakingnews.com

Jee mains के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें अप्लाई

apply for jee mains : अगर आप Jee mains की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बता दें कि जेईई मेन्स (apply for jee mains) के लिए आवेदन का प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं और छात्रों को चुने हुए पेपर के पाठ्यक्रमों के मुताबिक एग्जाम की तैयार करनी चाहिए।
 
Jee mains के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें अप्लाई

HR Breaking News (jee mains exams) इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए गुड न्यूज है। जेईई मेन्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में छात्रों को आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि इससे पहले ही Jee mains के लिए फॉर्म (jee mains form) को भर देना चाहिए। खबर में जानिए जेईई मेन्स के लिए कब तक अप्लाई कर सकते हैं।

JEE एडवांस्ड के लिए जरूरी है यह एग्जाम


हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने JEE मैन 2027 के आवेदन प्रोसेस (JEE Main 2027 Application Process) की शुरुआत कर दी है। एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Jeemaain.nta.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। यह परीक्षा IIT, NIT और अन्य संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एंट्री का मौका देती है। वहीं, JEE एडवांस्ड के लिए पात्रता हासिल करने के लिए यह एग्जाम बेहद जरूरी है।
 

कैसे करें JEE मैन 2027 के लिए आवेदन 


अगर आप भी इसके लिए आवेदन (Application for JEE Main 2027) करना चाहते हैं तो अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर JEE मैन 2027 सेशन-1 के ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद तय विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर प्राप्त लॉगिन डेटा की मदद से आवेदन फार्म को ओपन करें और उसमें व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी जानकारियां दर्ज करें।

 

JEE मैन में होते हैं दो एग्जाम


उसके बाद तय प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन पूरा होने पर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें। JEE मैन 2027 के पहले सेशन के एग्जाम (JEE Main 2027 exam for first session) 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की जाने वाली है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। JEE मैन में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए दो एग्जाम होते हैं। पेपर-1 बीई और बीटेक पाठ्यक्रम में एंट्री के लिए है।

 

एग्जाम में पूछे जाते हैं ये प्रश्न


एग्जाम में गणित, भौतिक विज्ञान और रासायनिक विज्ञान से जुड़े क्वेश्चंस पूछे जाते हैं। वहीं, पेपर 2ए बैचलर आफ आर्किटेक्चर (Bachelor of Architecture) और पेपर-2बी बैचलर ऑफ प्लानिंग (Bachelor of Planning) में एंट्री के लिए आयोजित होता है। पेपर-1 के अभ्यर्थी गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की अवधारणा को स्पष्ट करने के साथ बीते वर्ष के प्रश्न पत्रों को याद करें। बीआर्क की तैयारी करने वाले छात्र गणित और एप्टीट्यूड के साथ ड्राइंग का अभ्यास करें।

बीप्लानिंग के अभ्यर्थी कैसे करें तैयारी 


बीप्लानिंग के अभ्यर्थी गणित, एप्टीट्यूड और प्लानिंग बेस्ड प्रश्नों पर गौर करें। सभी विद्यार्थी समय-समय पर मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करते रहे। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि (BPlanning Application Last Date) 22 नवंबर 2026 तय की गई है। फॉर्म भरते समय सही तरीके से जानकारी भरे और आवेदन की नियमित अवधि में फॉर्म नहीं भर पानी वाले अभ्यर्थियों के लिए 23 से 26 नवंबर तक 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन का ऑप्शन भी तय किया है।