home page

शहरों के नाम में गढ़ और पत का क्या होता है मतलब, आपको भी नहीं होगी इसकी जानकारी

आम तौर पर ये आपने जरूर देखा होगा के गांव या शहरों के नाम के पीछे गढ़ या पत लिखा होता है, पर ऐसा क्यों होता है इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है | आइये जानते हैं क्या है इनका मतलब 

 | 
hindi newsw

HR Breaking News, New Delhi : भारत में कई ऐसे शहर और जिले हैं, जिनके नाम में आपको गढ़ और पत शब्द जुड़ा हुआ मिल जाएगा, जिसमें से आप कई जिलों से वाकिफ होंगे। उदाहरण के तौर पर प्रतापगढ़, अलीगढ़, आजमगढ़, फतेहगढ़ और चित्तौड़गढ़ आदि।

वहीं, सोनीपत और पानीपत पत शब्द वाले जिले हैं। कई सालों से इन जगहों को इन्हीं नामों से बुलाया जा रहा है और यह अब लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर जगहों के नाम में जोड़े गए इन शब्दों का मतलब क्या होता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इसके पीछे की कहानी को जानेंगे। 

Bank News : RBI ने बता दिया नियम, अब एक आदमी रख सकता है इतने बैंक अकाउंट

क्या होता है गढ़ का मतलब

भारत में कई राजा-महाराजाओं ने राज किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सल्तनत को स्थापित करने के लिए कई कस्बों और शहरो को बसवाया। साथ ही उन जगहों पर खुद के किले भी स्थापित किए।

इन किलों को उन्होंने गढ़ नाम दिया, जो कि उनकी शक्ति का प्रतीक भी थे। गढ़ शब्द यह दर्शाता था कि संबंधित जगह पर किसका किला है।

Bank News : RBI ने बता दिया नियम, अब एक आदमी रख सकता है इतने बैंक अकाउंट

नाम, धर्म और जाति के साथ जुड़ा संबंध

भारत के बदलते परिदृश्य के बीच कई शहरों के नाम बदलते रहे और जगहों को नया नाम मिलता रहा। हालांकि, गढ़ का नाम लोगों के नाम, धर्म या जाति के साथ जुड़ गया। उदाहरण के तौर पर अलीगढ़।

इस जगह का नाम पहले कोल हुआ करता था। हालांकि, शुरुआत में यहां राजपूतों ने राज किया फिर मुगलों ने राज किया। इसके बाद जाट शासक सूरजमल पहुंचे और उन्होंने यहां के किले को कब्जे में लेकर इस जगह का नाम रामगढ़ रखा, लेकिन नजफ खान ने इस किले पर कब्जा किया और इस जगह का नाम बदलकर अलीगढ़ रख दिया।

इसके बाद से यह जगह अलीगढ़ के नाम से मशहूर है। जैसा की आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिले तालों के लिए मशहूर है। 

Bank News : RBI ने बता दिया नियम, अब एक आदमी रख सकता है इतने बैंक अकाउंट

क्या होता है नगर और पत का मतलब

इसके अलावा आपने कुछ जगहों के नाम में नगर भी लिखा देखा होगा। दरअसल, यह शब्द संस्कृत का शब्द है, जिसका मतलब शहर होता है। उदारण के तौर पर श्रीनगर, गंगानगर और गांधीनगर आदि।

वहीं, कुछ जगहों के नाम में पत या प्रस्थ लगा हुआ होता है, जिसका मतलब जमीन होता है। उदाहरण के तौर पर सोनीपत, पानीपत, बागपत और इंद्रप्रस्थ आदि। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख में हमने शहरों के बारे में जाना। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत की सबसे लंबी नदी गंगा की सहायक नदियां कौन-सी हैं। यदि नहीं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं।

Bank News : RBI ने बता दिया नियम, अब एक आदमी रख सकता है इतने बैंक अकाउंट

News Hub