home page

आमिर खान और फातिमा ने कर लिया निकाह? तस्वीरें हो रही वायरल

HR BREAKING NEWS. Bollywood Breaking: पिछले साल ही आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी को लेकर अटकलें हैं।
 | 
आमिर खान और फातिमा ने कर लिया निकाह? तस्वीरें हो रही वायरल

किसी ने कहा कि वे अपनी को एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से शादी करने के लिए किरण अलग हो रहे हैं तो कभी उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हुईं। एक बार फिर आमिर और फातिमा की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों के ये रिसेप्शन का फोटो है

फातिमा और आमिर की इस नई तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर दावा कर रहे हैं कि दोनों ने निकाह कर लिया है और फातिमा अब आमिर की तीसरी बेगम बन गई हैं। हालांकि इन दावों में सच्चाई नहीं है। तस्वीर को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें किसी एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से एडिट किया गया है।

असली तस्वीर में आमिर खान, किरण राव के साथ खड़े हुए हैं। जाहिर है किसी एडिटिंग करके किरण की जगह फातिमा का चेहरा लगा दिया है। यानी आमिर खान और फातिमा सना शेख की ये तस्वीर असली नहीं है। यूट्यूब पर फेक व्यूज पाने के लिए कुछ शरारती तत्व ऐसी खबरें वायरल करते हैं। हालांकि आपको इन सभी खबरों पर यकीन नहीं करना चाहिए।
 

इससे पहले भी आमिर और फातिमा की तस्वीर वायरल करते हुए दोनों की शादी का दावा किया गया था। आमिर की शादी पर एक पोस्ट जमकर वायरल हुई थी जिसमें कहा जा रहा था कि फातिमा शेख वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी। आज आमिर खान की तीसरी बेगम हो गई हैं। खैर ये इनका निजी मामला है, लेकिन ये वही आमिर खान हैं जो सत्यमेव जयते को प्रमोट करते हैं क्या ये बहु विवाह पर भी कुछ बोलेंगे?

आमिर खान जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नज़र आएंगे, जिसमें करीना कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। वहीं दंगल गर्ल फातिमा के पास 'सैम बहादुर' फिल्म है। इसमें विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। 

फिल्म जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...