बेशर्म रंग पर Babita Ji ने दिलकश अदाओं से ढाया सितम, देख फैंस बोले-'हुस्न की परी'
Munmun Dutta: तारक महता का उल्टा चश्मा की बबीता जी का एक डांस वीडियो इन दिनों कहर ढाह रहा है। इस वीडियो में बबीता जी बेशर्म रंग गाने पर डांस करती नजर आ रही है। जिसमें कातिलाना अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं। फैंस कॉमेंट में हुस्न की परी लिख रही है।

HR Breaking News (ब्यूरो)। Munmun Dutta Dance Video: शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' विवादों से घिरा हुआ है। हर ओर इस गाने में दिखाए गए दृश्यों की आलोचना हो रही है। भगवा मोनोकिनी में दीपिका के बोल्ड मूव्स और शाह रुख के साथ रोमांस कई लोगों को रास नहीं आया है। यहां तक कि वीएचपी और आरएसएस ने तक गाने पर आपत्ति जताई है। एक ओर जहां 'बेशर्म रंग' पर बवाल मचा है, वहीं दूसरी ओर 'तारक मेहता की उल्टा चश्मा' की बबिता जी (मुनमुन दत्ता) ने इसी गाने पर जमकर ठुमके लगाए हैं। बिना किसी की परवाह किए उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यूजर्स ने भी उनके डांस पर अपनी जजमेंट दी है।
मुनमुन दत्ता ने किया 'बेशर्म रंग' पर डांस
ये भी देखें : एक ऐसा गांव जहां रहती हैं सिर्फ कुंवारी लड़कियां, ये है वजह
कई एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स को कॉपी कर अपना वीडियो शेयर किया है। इसके जरिये एक्ट्रेस उन्हें सपोर्ट करती दिख रही हैं। हिना खान, अवनीत कौर, जन्नत जुबैर समेत कई अभिनेत्रियां इस गाने पर झूमती दिखीं। अब इस लिस्ट में मुनमुन दत्ता का भी नाम शामिल हो गया है।
'बेशर्म रंग' गाने पर डांस करने के लिए मुनमुन दत्ता ने मैटेलिक कलर का आउटफिट पहना है। लटके झटके वाले इस वीडियो को मुनमुन दत्ता ने कैप्शन दिया- 'यह गाना पूरी तरह से वाइब है।' वहीं, फैंस ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए मजेदार कमेंट किए हैं।
वीडियो पर फैंस ने किया मजेदार कमेंट
एक यूजर ने कमेंट किया कि यह वीडियो खासतौर से जेठालाल के लिए है, तो किसी ने लिखा 'जेठालाल इज लकी।' वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मुनमुन दत्ता ने दीपिका पादुकोण से अच्छा डांस किया है।
'मूवी हो जाएगी फ्लॉप'
ये भी देखें : बदली बदली लागे पर Gori Nagori का पहले नहीं देखा होगा ऐसा ताबड़तोड़ डांस
हालांकि कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने उनकी बॉडी पर कमेंट करते हुए तंज कसा है। वरुण नाम के एक फैन ने कमेंट किया 'कितनी मोटी हो गई हो।' एक अन्य ने कह दिया 'आंटी, मूवी फ्लॉप हो जाएगी।'