home page

Haryanvi Dancer : सपना चौधरी ने ब्लैक सूट पहनकर स्टेज पर मचाया गदर, फैंस बोले बैरन ने दिल लूट लिया

सपना चौधरी का हरियाणा की जानी मानी डांसर है सपना चौधरी कर डांस हरियाणा में नहीं देश-विदेश में भी मशहूर है। सपना चौधरी(Sapna Choudhary) का स्टेज शो देखने के लिए फैंस उतावले रहते है। 
 
 | 
Haryanvi Dancer : सपना चौधरी ने ब्लैक सूट पहनकर स्टेज पर मचाया गदर, फैंस बोले बैरन दिल लूट लिया

HR Breaking News (ब्यूरो) : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को हर कोई जानता है। हरियाणा ही नहीं पूरा भारत उनके गानों पर थिरकता है। डांसिंग क्वीन सपना देश के लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सपना के फैंस उनका डांस देखने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसे में अपने फैंस के लिए सपना भी आए दिन स्टेज शो और प्रोग्राम्स(Stage shows and programs) करती रहती हैं। अपनी अदाओं और डांस से दर्शकों का दिल जीतने वाली सपना का हर वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। अक्सर अपने स्टेज शोज के वीडियो सोशल मीडिया(social media) पर साझा करने वाली सपना ने एक बार फिर अपना एक वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। सपना का यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।    

 

 

ये भी देखें :  प्रांजल दहिया ने कराया हॉट फोटोशूट,फैंस का दिल लगा मचलने


सपना ने धड़काया फैंस का दिल


वायरल होते इस वीडियो में सपना का देसी अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, हाल ही सपना चौधरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इवेंट के दौरान डांस करते हुए अपना एक नया वीडियो साझा किया है। वीडियो में सपना अपने हिट गाने ‘बैरन’पर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। इस गाने को यूके हरियाणवी ने अपनी आवाज से सजाया था। सपना का डांस देख फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं, इसके साथ ही वह सपना की अदाओं को कैमरे में कैद भी करते नजर आ रहे हैं। हरे रंग का पटियाला सूट और परांदा पहने सपना गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। 

देखें सपना डांस वीडियो :


फैंस कमेंट कर जता रहे प्यार


सपना के चाहने वालों को उनका यह डांस वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।  सपना का हर ठुमका उनके फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है। वीडियो देख फैंस अपने आप को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। वह लगातार कमेंट बॉक्स में सपना की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'शादी के बाद भी, वह उत्साह के साथ इतना अच्छा डांस करती हैं। मैं उनके डांस का बहुत बड़ा फैन हूं।'    

ये भी देखें : गोरी नागोरी ने स्टेज पर दिखाया ऐसा डांस मुव्स, भीड़ हुई बेकाबू


कुछ ही दिनों में मिले इतने व्यूज


अपने हरियाणवी डांस वीडियोज और स्टेज परफॉर्मंसेस से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल करने वाली सपना के प्रशंसक पूरे भारत में फैले हुए हैं। और उनके फैंस की दीवानगी आपको इस बात से पता लग जाएगी कि कुछ ही दिनों में सपना के इस डांस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना के फैंस उनका यह गाना रिपीट पर देख रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी कुछ ही दिनों पहले सपना का नया गाना 'कामिनी' रिलीज हुआ था, जो हमेशा की तरह दर्शकों को बहुत पसंद आया था।