home page

मुझे रोटी बनाने नहीं आता है पर Neha Raj ने किया कातिलाना डांस

भोपजुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस नेहा राज का नया गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गजब का डांस करती नजर आ रही है। फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है। 

 | 
मुझे रोटी बनाने नहीं आता है पर Neha Raj ने किया कातिलाना डांस

HR Breaking News (ब्यूरो)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा राज (Neha Raj) का नया गाना ‘मुझे रोटी बनाने नहीं आता है’ रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना हर तरफ छा गया है। नेहा की आवाज और भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाएं फैंस को दीवाना बना रहा है।

ये भी देखें : बदली बदली लागे पर Gori Nagori का पहले नहीं देखा होगा ऐसा ताबड़तोड़ डांस

नेहा राज का गाना मचाया धमाल


भोजपुरी सिंगर नेहा राज का ये गाना ‘मुझे रोटी बनाने नहीं आता है’ (Mujhe Roti Banane Nahi Aata Hai) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशन ने दर्शक को घायल ही कर दिया है।

गाने की बात करें तो गाने में माही ने एक बड़े घर की बेटी का रोल प्ले किया है, जिसने अपनी लाइफ में सिर्फ पढ़ाई की है। उसने कभी भी किचन में कोई काम नहीं किया है, लेकिन शादी के बाद जब उसे ससुराल में काम करना पड़ा तब उसकी क्या हालत होती है ये सब इस गाने में दर्शाया और बताया गया है। इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

गाने को अर्जुन शर्मा लिखे हैं

ये भी देखें : शादी के बाद स्त्री-पुरुष भूलकर भी न करें ये काम, जिंदगी भर पड़ेगा पछताना

नेहा इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) में कहती हैं कि मुझे बस बैठकर खाना आता है। रोटी नहीं बनाना आता है। इस गाने में नेहा के एक्सप्रेशन काफी शानदार है। इसके अलावा गाने में बैकग्राउंड डांसर ने भी अपने बेहतरीन डांस मूव्स से लोगों का दिल जी रहे हैं।’मुझे रोटी बनाने नहीं आता है’ (Mujhe Roti Banane Nahi Aata Hai) गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं इस गाने को नेहा राज ने गाया है। अर्जुन शर्मा ने इस गाने को लिखा है। साथ ही इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

News Hub